पीएसी हरिद्वार में विदाई समारोह: डॉ. हरीश वर्मा के उत्कृष्ट कार्यकाल को किया गया सम्मानित

हरिद्वार,(कमल शर्मा) दिनांक 08 जून 2026
आज दिनांक 08/06/2026 को 40वीं वाहिनी पीएसी, हरिद्वार में आदरणीय सेनानायक महोदय डॉ. हरीश वर्मा, आईपीएस के आईआरबी प्रथम, बेलपड़ाव रामनगर (नैनीताल) में स्थानांतरण होने के उपरांत एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर वाहिनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सेनानायक महोदय को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित करते हुए उनके सफल कार्यकाल एवं उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए आभार व्यक्त किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने सभी कार्मिकों से अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का आह्वान किया।
समारोह में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने डॉ. हरीश वर्मा को नवीन दायित्व हेतु शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
जारीकर्ता
40वीं वाहिनी पीएसी, हरिद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *