भाजपा प्रकोष्ठ प्रदेश एवं जिला कार्यशाला सफलतापूर्वक सम्पन्न, संगठन की मजबूती एवं जनसंपर्क को लेकर हुआ मंथन


दिनांक: 14जुलाई 2026


हरिद्वार(कमल शर्मा)भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश एवं जिला प्रकोष्ठों की संयुक्त कार्यशाला आज भाजपा जिला हरिद्वार कार्यालय पर जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। कार्यशाला में संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण, विभिन्न प्रकोष्ठों की कार्यप्रणाली, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, सेवा गतिविधियों एवं जनसंपर्क अभियानों को प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री आपदा प्रबंधन विनय रूहेला ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने और संगठन की विचारधारा को जन-जन तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए। उन्होंने कहा कि मानसून को देखते हुए नालों-नालियों की सफाई, सड़कों- पुलों की मरम्मत, जलभराव वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी, चिकित्सा एवं दवाओं की पर्याप्त व्यवस्था, पेयजल-विद्युत अवसंरचनाओं की मरम्मत तथा आवश्यक वस्तुओं के भण्डारण को राज्य सरकार के द्वारा प्राथमिकता से पूर्ण किया जा रहा है।
प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक कौस्तुभानंद जोशी ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक प्रकोष्ठ संगठन की रीढ़ है। समाज के विभिन्न वर्गों के बीच संवाद स्थापित करना प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है।

प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल ने कहा कि कार्यशाला में प्रकोष्ठों की कार्ययोजना, संगठन विस्तार, सामाजिक सहभागिता, सेवा कार्यों, नवाचार आधारित जनसंपर्क तथा बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार जनकल्याण, सुशासन एवं विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है।
जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि सभी प्रकोष्ठ समन्वय के साथ कार्य करते हुए संगठन के कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक सक्रियता से संपन्न कराएं। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर संदीप गौड़ ने किया।
इस अवसर पर प्रमोद शर्मा, कपिल गुप्ता, विमला भट्ट, श्याम , संजय रावत, विनोद भट्ट, शिव प्रसाद , आचार्य विपिन जोशी, घनश्याम शर्मा, सचिन बलोटा, प्रियंका कंडारी, नवीनचंद, कुंवर कंडारी, संजय कुमार शर्मा, चेतन अरोड़ा, देवेंद्र सिंह बिष्ट, अभिनंदन गुप्ता, मनु रावत, सुशांत पाल, अनुज शर्मा, मोहन जोशी, देवकीनंदन पुरोहित, सतेंद्र चौहान सहित अनेको प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यशाला में उपस्थित पदाधिकारियों को संगठन की कार्यपद्धति, अनुशासन, संवाद कौशल, सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग तथा सेवा एवं जनहित के कार्यों को निरंतर गति देने के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया गया। साथ ही आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने हेतु जिम्मेदारियों का निर्धारण करते हुए सभी कार्यकर्ताओं से पूर्ण समर्पण एवं सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया।
कार्यशाला के अंत में सभी प्रदेश एवं जिला प्रकोष्ठ पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचने तथा भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *