उत्तराखंड के उच्च हिमालय क्षेत्र में मौसम कामिजाज बिगड़ गया है उत्तरकाशी के हर्षिल चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, सहित उच्च हिमालय क्षेत्र में वर्षा और बर्फबारी प्रारंभ हो गई है मार्च के पहले दिन उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग,टिहरी, देहरादून, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर अल्मोड़ा चंपावत नैनीताल उधमसिंह नगर, तथा हरिद्वार जनपदों में मौसम का येलो अलर्ट जारी किया गया है मौसम विभाग ने दो मार्च को ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए कहीं-कहीं भारी बर्फबारी औरबरसात होने की संभावना जताई है साथ ही 3 मार्च को भी सभी जनपदों में येलो अलर्ट जारी करते हुए कहीं-कहीं गरजन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा गरजन के साथ वर्षा होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है मौसम विभाग ने गर्जन और ओलावृष्टि को लेकर साथ ही आकाशीय बिजली झोकेदार हवा चलने को लेकर लोगों को सतर्कता बरतने की भी बात कही है।

