9 वर्ष की आयु में बने संत, आज विश्व सेवा का प्रकाश: आचार्य पुष्पराज जी महाराज का भव्य जन्मोत्सव हरिद्वार में संपन्न

🎉 हरिद्वार। सप्त सरोवर रोड, भूपतवाला स्थित विश्व सद्भावना मंदिर में पूज्य गुरुदेव आचार्य पुष्पराज जी महाराज का जन्मदिवस अत्यंत श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर देश-विदेश से श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में भक्तजन इस पावन आयोजन में शामिल हुए।
कार्यक्रम में संबोधित करते हुए श्री पारसमुनि जी महाराज ने कहा कि गुरुदेव आचार्य पुष्पराज जी महाराज ने मात्र 9 वर्ष की आयु में जैन संत दीक्षा लेकर त्याग और सेवा का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया। अपने जीवनकाल में उन्होंने ज्योतिष, आयुर्वेद और आध्यात्मिक ज्ञान के माध्यम से हजारों लोगों का मार्गदर्शन किया और समाज में विशेष पहचान बनाई।
उन्होंने बताया कि गुरुदेव के सान्निध्य में शिक्षा और सेवा का कार्य निरंतर जारी है। आश्रम में प्रतिदिन बच्चों को शिक्षित किया जाता है और साधु-संतों के लिए भंडारे की व्यवस्था रहती है। वहीं, सर्दियों के समय गरीबों को कंबल वितरण कर सेवा की परंपरा निभाई जाती है।
संस्था द्वारा दिव्यांगजनों की सेवा भी प्राथमिकता से की जाती है। संस्था की स्थापना वर्ष 1967 में हुई थी, जबकि भूपतवाला स्थित इस आश्रम का निर्माण वर्ष 1990 में किया गया। तब से लेकर आज तक यह सेवा, संस्कार और मानव कल्याण का केंद्र बना हुआ है।
इसके साथ ही संस्था का एक अन्य आश्रम महाराष्ट्र में भी संचालित है, जहां इसी प्रकार के सेवा कार्य निरंतर किए जा रहे हैं।
जन्मोत्सव के अवसर पर पूरे परिसर में भक्ति, श्रद्धा और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिससे वातावरण पूर्णतः आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत हो उठा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *