🚨हरिद्वार, 24 अप्रैल 2026
श्यामपुर कांगड़ी गली नंबर 6 में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक 55 वर्षीय व्यक्ति अचानक बोरवेल के गहरे गड्ढे में गिर गया। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन मायापुर की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, गड्ढे में गिरे व्यक्ति का नाम मनोहर बताया जा रहा है। घटना की गंभीरता को देखते हुए फायर सर्विस के साथ-साथ स्थानीय पुलिस, NDRF और SDRF की टीमें भी मौके पर डटी हुई हैं।
करीब 8 घंटे से लगातार चल रहे इस रेस्क्यू ऑपरेशन में जवान पूरी मुस्तैदी से व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास में जुटे हैं। मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद हैं और सभी की निगाहें इस अभियान पर टिकी हुई हैं।
रेस्क्यू अभियान अभी भी जारी है और हर संभव प्रयास किया जा रहा है कि मनोहर को सकुशल बाहर निकाला जा सके।
8 घंटे से जारी जिंदगी की जंग: हरिद्वार में बोरवेल में गिरे 55 वर्षीय व्यक्ति को बचाने में जुटी रेस्क्यू टीमें



