एसपी जीआरपी अरुणा भारती के निर्देशन में जीआरपी हरिद्वार द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन, 42 यूनिट रक्तदान🇮🇳

🇮🇳

आज दिनाक 23/10/2026 को पुलिस अधीक्षक रेलवेज उत्तराखंड हरिद्वार, सुश्री अरुणा भारती के निर्देशन में पुलिस लाइन, जीआरपी हरिद्वार में स्वैच्छिक रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन ब्लड बैंक, हिमालयन हॉस्पिटल, स्वामी रामनगर, जौलीग्रांट, देहरादून तथा अपोलो डायग्नोस्टिक्स की टीम के सहयोग से किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक रेलवे श्रीमती अरुणा भारती व पुलिस उपाधीक्षक रेलवेज उत्तराखण्ड हरिद्वार श्री अनुज द्वारा चिकित्सकीय टीम को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके उपरांत जीआरपी लाइन, जीआरपी उत्तराखण्ड हरिद्वार के समस्त थानों एवं एटीसी/आरटीसी हरिद्वार के लगभग 67 अधिकारियों,कर्मचारियों व प्रशिक्षु रिक्रुट आरक्षीयों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया तथा स्वेच्छा से रक्तदान किया। शिविर में कुल 42 यूनिट रक्तदान किया गया।
इस अवसर पर पुलिसकर्मियों ने स्वैच्छिक रक्तदान के माध्यम से मानवता की सेवा का संदेश दिया। रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में सहायता मिलती है। इस प्रकार के आयोजन समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा जनसेवा की भावना को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
चिकित्सकीय टीम
1 डॉ. प्रियंका — (Junior R)
2 श्री सुधीर जोशी — (PRO)
3 श्री हिमांशु पाल — (OTS)
4 श्री केविन जॉर्ज — (Inteon)
5 श्री पंकज नेगी — (Inteon)
6 श्री दर्शन पैनुली— (Attend)
7 श्रीमता रितिका -(Nursing Staff)
8 किशन – अपोलो डायग्नोसिस्ट
9 प्रशांत चौहान- अपोलो डायग्नोसिस्ट
10 संदीप भट्ट- अपोलो डायग्नोसिस्ट
11 विक्रम- अपोलो डायग्नोसिस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *