दिनांक: 15 अप्रैल, 2026
स्थान: स्वामी विवेकानंद एकेडमी जूनियर हाई स्कूल, श्यामपुर कांगड़ी, हरिद्वार
प्रगत भारत संस्था (पंजी.) के तत्वावधान में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती के उपलक्ष्य में “बाबा साहेब के जीवन दर्शन” विषय पर जागरूकता प्रतियोगिता का आयोजन आज स्वामी विवेकानंद एकेडमी जूनियर हाई स्कूल, श्यामपुर कांगड़ी में किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आर.एल. व्यास अति विशिष्ट अतिथि भेल अनुसूचित जाति इम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद कुमार उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि सुधीर वर्मा एवं प्रतियोगिता प्रभारी जितेंद्र धर्मराज भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

मुख्य अतिथि आर.एल. व्यास ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहेब के विचारों और संविधान को आत्मसात कर युवा पीढ़ी देश निर्माण में अपनी भूमिका निभाए। शिक्षा ही सामाजिक परिवर्तन का सबसे सशक्त माध्यम है।
अति विशिष्ट अतिथि अरविंद कुमार ने कहा कि बाबा साहेब ने जीवनभर शिक्षा, समानता और अधिकारों के लिए संघर्ष किया। आज के छात्रों को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर निरंतर आगे बढ़ना चाहिए।
विशिष्ट अतिथि सुधीर वर्मा ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष और सफलता की मिसाल है। बच्चों को उनके आदर्शों पर चलकर अपने लक्ष्य प्राप्त करने चाहिए।
प्रतियोगिता प्रभारी जितेंद्र धर्मराज ने कहा कि सभी प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। ऐसे आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है और वे बाबा साहेब के विचारों से जुड़ते हैं।
सभी अतिथियों ने बच्चों को बाबा साहेब के विचारों से अवगत कराया एवं शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता परिणाम:
प्रथम स्थान: ऋषभ, कक्षा-8
द्वितीय स्थान: आरुष पवार, कक्षा-8
तृतीय स्थान: दिव्यांश, कक्षा-3 एवं देवांजन बनर्जी, कक्षा-4 – दोनों को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान
सांत्वना पुरस्कार:
तृषा पाल, कक्षा-6
आरती, कक्षा-7
सभी विजेता छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि एवं गणमान्य लोगों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
संस्था के पदाधिकारी सुदीप बनर्जी ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता से बच्चों का ज्ञानार्जन होता है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. कमलेश कांडपाल ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए बच्चों को पुरस्कृत भी किया। उप प्रधानाचार्य श्रीमती कविता बनर्जी, कु. स्वाति (विद्यालय व्यवस्था प्रमुख), कु. गीता पाल, कु. मीनू, कु. रचना, कु. दीपिका, कु. चित्रा, रिंकी कश्यप (भोजन माता) कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोग दिया। विद्यालय परिवार ने प्रगत भारत संस्था का आभार व्यक्त किया।



