आगामी ईदूल-जुआ (बकरा ईद) पर्व के दृष्टिगत श्यामपुर पुलिस द्वारा किया गया गोष्ठी का आयोजन

दोनों समुदाय के संभ्रांत व्यक्ति/मस्जिद के इमाम/पार्षद व्यापार मंडल आदि रहे मौजूद

हरिद्वार(कमल शर्मा)24/05/2026 को थाना श्यामपुर चौकी क्षेत्र लालढांग में थाना अध्यक्ष नितेश शर्मा चौकी प्रभारी लाल ढाग मोहन कठोर की मौजूदगी में आगामी ईदुल जुहा बकरा ईद के दृष्टिगत थाना क्षेत्र में निवासरत दोनों समुदाय के सम्भ्रांत व्यक्तियों/मस्जिदों के मौलवी/इमाम/सी.एल.जी मैम्बर्स एवं ग्राम प्रधान/ की मौजूदगी में गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें दोनों समुदाय के लोगों को ईदुल जुहा-पर्व को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु पुलिस के साथ सहयोग की अपील की गई साथ ही साफ सफाई/यातायात व्यवस्था/नमाज़ रोड पर न पड़े ताकि यातायात व्यवस्था बाधित न हो व थानाध्यक्ष श्यामपुर द्वारा बताए कि सोशल मीडिया पर किसी तरह की कोई ऐसी पोस्ट ना डालें जिससे किसी की धार्मिक भावना को आहत पहुंचे व इस तरह की कोई पोस्ट या भ्रामक पोस्ट सोशल मीडिया पर डाली गयी तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी आवश्यक वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
सौहार्द बनाएं रखने की अपील की गई एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये दोनों समुदाय के मौजूद व्यक्ति द्वारा ईदुल जुहा पर्व को सकुशल संपन्न कराएं जाने का पूरा पूरा सहयोग/आश्वासन भी दिया गया।

रिपोर्ट: गीता जोशी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *