राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा सनातन धर्म प्रचारक श्री गौतम खट्टर की गिरफ्तारी के विरोध में एक विशाल विरोध प्रदर्शन एवं ज्ञापन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

प्रांत कार्यालय, राष्ट्रीय बजरंग दल, उत्तराखण्ड (हरिद्वार)
दिनांक: 29 अप्रैल 2026

आज हरिद्वार में राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा सनातन धर्म प्रचारक श्री गौतम खट्टर की गिरफ्तारी के विरोध में एक विशाल विरोध प्रदर्शन एवं ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व प्रांत मंत्री ठाकुर विशाल सिंह राणा द्वारा किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता, साधु-संत एवं धर्मप्रेमी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 11:00 बजे ऋषिकुल मैदान में सभी कार्यकर्ताओं एवं संत समाज के एकत्रीकरण के साथ हुई। इसके उपरांत गौतम खट्टर के समर्थन में बड़े-बड़े ध्वज, बैनर एवं पोस्टर लेकर एक विशाल पैदल मार्च निकाला गया, जो ऋषिकुल मैदान से सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय, देवपुरा तक पहुंचा। पूरे मार्ग में कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार नारेबाजी करते हुए गौतम खट्टर के समर्थन में आवाज उठाई गई।

सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर माननीय प्रधानमंत्री जी के नाम सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें गौतम खट्टर की शीघ्र रिहाई एवं निष्पक्ष जांच की मांग की गई।

इसके पश्चात मीडिया से वार्ता करते हुए प्रमुख वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए:

ठाकुर विशाल सिंह राणा, प्रांत मंत्री, राष्ट्रीय बजरंग दल, उत्तराखण्ड ने कहा कि गौतम खट्टर की गिरफ्तारी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर प्रहार है और संगठन उनके साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

महंत संदीप दास जी महाराज ने कहा कि धर्म प्रचारकों का इस प्रकार दमन करना अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि संत समाज की भावनाओं का सम्मान करते हुए शीघ्र उचित निर्णय लिया जाए।

हीम योगी शक्ति ब्रह्मचारी ने कहा कि यह संघर्ष केवल एक व्यक्ति का नहीं बल्कि सनातन धर्म की अस्मिता का है, और इसे हर स्तर पर लड़ा जाएगा।

राकेश उत्तराखंडी ने कहा कि शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाना हमारा अधिकार है और हम न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रखेंगे।

योगेश सिंग्वाल ने कहा कि संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता गौतम खट्टर के साथ खड़ा है और उनके समर्थन में हर संभव प्रयास करेगा।

मोतीराम बाबा ने कहा कि संत समाज अन्याय के विरुद्ध सदैव अग्रणी रहा है और इस विषय में भी पीछे नहीं हटेगा।

कुमारपाल राणा ने कहा कि युवाओं में इस विषय को लेकर भारी आक्रोश है और यदि न्याय नहीं मिला तो आंदोलन और तेज होगा।

दिनेश यादव ने कहा कि यह आंदोलन पूर्णतः शांतिपूर्ण है, परंतु न्याय की मांग को लेकर हमारा संकल्प अडिग है।

इस कार्यक्रम में प्रशांत, इंद्रजीत, चंदन सिंह, मोती बाबा, लकी वर्मा, जैकेश गिरी, तेग सिंह नारंग, मुकेश खड़कवंशी, धर्मपाल सिंह खड़कवंशी, विपिन कुमार, चंद्रभान राणा, जी.एस. गुप्ता, आर्यन धीमान, प्रशांत पवार, अर्जुन अहलावत, अमन आर्य, चिराग उपाध्याय, चौधरी गजेंद्र सिंह, स्वामी डॉ. संदीप वेद अलंकार, मोहित शर्मा, आदित्य, विशाल भट्ट, राजवीर, भावेश, अजय, गजेंद्र राजपूत, विनय ठाकुर, गंगाराम ठाकुर, सुरेश राणा, सर्वेश राणा, संजय कुमार, अक्षय कुमार, धर्मपाल, सिकंदर, अमित पाल, विशाल, अंकुश आर्य, विजयपाल सिंह, अरुण विजय शर्मा, अनिल कुमार, कुंवर पाल, सोनू कुमार, प्रथम, आरव राणा, निखिल राजपूत, अनमोल सैनी, देवेश सैनी, वंश सैनी, कार्तिक गिरी, दिलीप सिंह, राकेश कुमार, सोराबरिया, विकास, नवीन पाल, अमित तप, राजा, कुलदीप, कुणाल, अंशुल, नामदेव, अमन नामदेव, अनुराग, दीपक पंडित, राजा चौहान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय बजरंग दल ने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन पूर्णतः लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण है, परंतु यदि शीघ्र न्याय नहीं मिला तो संगठन आगामी समय में और व्यापक स्तर पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *