41 दिवसीय जल तपस्या पूर्ण होने पर हुआ विशाल संत भंडारे का आयोजन किया

कमल शर्मा (हरिहर समाचार)

हरिद्वार 41 दिवसीय जल तपस्या पूर्ण होने पर विशाल संत भंडारे का आयोजन हरिद्वार के प्रसिद्ध श्री अवधूत मंडल आश्रम में बूटा श्री बागी दीपा से पधारे महंत बालवीर जी महाराज की 41 दिवसीय जल तपस्या पूर्ण होने पर उन्होंने एक विशाल संत भंडारे का आयोजन किया उन्होंने कहा उनकी तपस्या विश्व में शांति की स्थापना तथा देश की खुशहाली के साथ-साथ भक्त जनों में सुख शांति समृद्धि हेतु थी उन्होंने मां गंगा में 41 दिन तक कई कई घंटे जल तपस्या खड़े होकर की उसकी समाप्ति के उपरांत महाराज जी ने जगत कल्याण हेतु विशाल भंडारे का आयोजन किया ताकि देश में सुख शांति समृद्धि के साथ-साथ भक्त जनों में संपन्नता तथा खुशहाली बनी रहे संत महापुरुषों का जीवन समाज को समर्पित होता है संतों द्वारा किए जाने वाले सभी कार्यों में जगत कल्याण की भावना निहित होती है इस अवसर पर श्री महंत प्रेम दास जी महाराज ने कहा संत महापुरुष तथा गुरु जन सभी की सुख शांति समृद्धि के लिए ऐसे पावन आयोजन करते रहते हैं संत महापुरुष गुरु भक्तों को धर्म कर्म के माध्यम से कल्याण का मार्ग दिखाते रहते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *