कमल शर्मा
सूबे में अवैध शराब की तस्करी से लेकर ठेकों पर होने वाली ओवर रेटिंग को रोकने के लिए आबकारी विभाग ने एक नई पहल की है। आबकारी विभाग ने एक क्यू आर कोड लॉन्च किया है, जिसे स्कैन करते ही आमजन अपनी शिकायत सीधे विभाग को दर्ज कर सकेंगे। मैदानी क्षेत्र में 24 घंटे और पर्वतीय क्षेत्र में 48 घंटे में शिकायत की सुनवाई करते हुए निस्तारण किया जाएगा।
आबकारी विभाग उत्तराखण्ड शिकायत निवारण हेतु QR-CODE शुभायस समारोह एल० फैन
गुरुवार को सचिवालय में क्यू आर कोड की लॉन्चिंग की गई। समय-समय पर विभाग के आला अफसर इस कर कोड पर आने वाली शिकायत की समीक्षा भी करेंगे, इसके बाद विभागीय कार्रवाई अमल में लाईजाएगी। प्रमुख सचिव आबकारी एल फैनई ने बताया कि आबकारी विभाग से सम्बन्धित विभिन्न शिकायतों / सुझावों हेतु एक QR CODE लांच किया गया।










