हरिद्वार 23 नवंबर 2024 को सतयुगी श्री काल भैरव मंदिर बिलेश्वर रोड हरिद्वार में विशाल संत समागम यज्ञ अनुष्ठान तथा भंडारे का आयोजन किया गया इस अवसर पर बोलते हुए महंत साध्वी परम पूज्य संतोष गिरी जी महाराज ने कहा भगवान काल भैरव की जो भी भक्त सच्चे मन से पूजा अर्चना करता है उसे मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है भगवान काल भैरव भक्तों को मानोवांछित फल प्रदान करने वाले देव है जो उनके दर पर झोली फैला कर आता है वह खुशियों की झोली भरकर हंसते गाते अपने घर को जाता है l

इस अवसर पर बोलते हुए थानापति महंत श्री कौशल गिरी महाराज ने कहा भगवान श्री काल भैरव की उपासना कभी मिथ्या नहीं जाती जो भी सच्चे मन से भगवान काल भैरव को पुकारता है भगवान अपने भक्त की पुकार सुनकर दौड़े चले आते हैं और उसे मनोवांछित फल प्रदान करते हैं बाबा काल भैरव भगवान इस पृथ्वी पर भक्तों की पुकार सुनकर उन्हें मनोवांछित फल प्रदान करने वाले देव है l

कोई भक्त अगर माता के दरबार जाता है तो बिना भैरव भगवान को माथा टेके उसकी यात्रा आराधना दर्शन बिना भगवान काल भैरव को माथा टेके पूर्ण हो ही नहीं सकती इस पृथ्वी लोक पर भगवान काल भैरव भक्तों की पुकार सुनने वाले देव है श्री कौशल गिरी महाराज ने बताया इस पृथ्वी लोक पर गुरुजन साक्षात ईश्वर के प्रतिनिधि है जो हमें धर्म कर्म यज्ञ अनुष्ठान के माध्यम से ईश्वर तक पहुंचने की राह दिखाते हैं इस अवसर पर श्री विक्रम भाटिया पंजाबी बाबा श्री सतपाल जी श्याम गिरी महाराज शुक्र गिरी महाराज रमेशानंद महाराज देहरादून बाबा कोतवाल निर्वाण कमल मुनि महाराज सहित भारी संख्या में संत महापुरुष भक्तगण उपस्थित थे
