ऋषभ गुप्ता और मुद्रिका गुप्ता ने ग्राहकों का जताया आभार, धनतेरस पर विशेष स्कीम बनी आकर्षण का केंद्र
हरिद्वार (कमल शर्मा)। धनतेरस के पावन पर्व पर हरिद्वार के शंकर आश्रम स्थित मिराया ज्वेलरी शोरूम में खासा उत्साह और रौनक देखने को मिली। दीपावली के शुभ अवसर पर खरीदारी करने पहुंचे ग्राहकों की भीड़ से शोरूम का माहौल पूरी तरह उत्सवमय नजर आया। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए शोरूम की ओर से धनतेरस के विशेष अवसर पर विभिन्न आकर्षक स्कीम और ऑफर्स संचालित किए गए, जिनका ग्राहकों ने भरपूर लाभ उठाया।
धनतेरस को सोना-चांदी और आभूषणों की खरीदारी के लिए विशेष शुभ दिन माना जाता है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए मिराया ज्वेलरी ने ग्राहकों के लिए विशेष योजनाएं प्रस्तुत कीं। इन योजनाओं के प्रति लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया और ग्राहकों ने बढ़-चढ़कर अपनी पसंद के आभूषणों की खरीदारी की। शोरूम में दिनभर ग्राहकों की आवाजाही बनी रही।

इस अवसर पर ऋषभ गुप्ता ने कहा कि धनतेरस भारतीय संस्कृति और परंपरा से जुड़ा बेहद शुभ पर्व है। इस दिन लोग अपनी खुशियों और समृद्धि के प्रतीक के रूप में सोने-चांदी एवं आभूषणों की खरीदारी करते हैं। मिराया ज्वेलरी का प्रयास है कि ग्राहकों को बेहतरीन गुणवत्ता, आकर्षक डिजाइनों और शानदार सेवाओं के साथ खरीदारी का यादगार अनुभव प्रदान किया जाए। इसी उद्देश्य से विशेष धनतेरस स्कीम भी चलाई गईं, जिन्हें ग्राहकों का अच्छा प्रतिसाद मिला।

वहीं मुद्रिका गुप्ता ने कहा कि ग्राहकों का विश्वास और उनका प्यार ही किसी प्रतिष्ठान की सबसे बड़ी पूंजी होता है। धनतेरस के अवसर पर जिस तरह ग्राहकों ने उत्साह के साथ शोरूम पहुंचकर खरीदारी की, वह हमारे लिए बेहद खुशी की बात है। उन्होंने सभी ग्राहकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मिराया ज्वेलरी भविष्य में भी ग्राहकों की पसंद, विश्वास और संतुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता देता रहेगा।
धनतेरस के अवसर पर मिराया ज्वेलरी शोरूम में दिखाई दी रौनक ने एक बार फिर साबित किया कि त्योहारों के इस खास मौसम में आभूषणों की चमक और खरीदारी का उत्साह लोगों के दिलों में विशेष स्थान रखता है।













