आज दिनांक 04 नवंबर 2026 को भारतीय जनता मजदूर संघ, उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष श्री पोपिन कुमार मौर्य जी के नेतृत्व एवं उनकी ओर से प्रदेशभर में कार्यरत पशु सखियों एवं हेल्पर्स के अधिकारों को लेकर माननीय मंत्री जी, पशुपालन विभाग, उत्तराखंड सरकार के नाम ज्ञापन अपर जिलाधिकारी (ADM), हरिद्वार को सौंपा गया।
इस ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष श्री पोपिन कुमार मौर्य जी द्वारा प्रमुख रूप से निम्नलिखित मांगें उठाई गईं—
सभी पशु सखियों का मानदेय बढ़ाकर ₹15,000 प्रतिमाह किया जाए।
कार्यस्थल तक आने-जाने के लिए उचित यात्रा भत्ता दिया जाए।
सभी पशु सखियों एवं हेल्पर्स की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बीमा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
उनके कार्य एवं मेहनत के अनुरूप उचित मानदेय और सम्मान सुनिश्चित किया जाए।
प्रदेश अध्यक्ष श्री पोपिन कुमार मौर्य जी का कहना है कि पशु सखियां ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालकों को सेवाएं प्रदान करने और पशुपालन व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। वे अपने पारिवारिक दायित्वों के साथ-साथ पूरी निष्ठा से विभागीय कार्यों का निर्वहन कर रही हैं। ऐसे में उन्हें सम्मानजनक मानदेय, यात्रा भत्ता एवं सुरक्षा बीमा जैसी मूलभूत सुविधाएं मिलना उनका अधिकार है।
भारतीय जनता मजदूर संघ, उत्तराखंड इन मेहनतकश महिलाओं के अधिकारों और सम्मान के लिए निरंतर संघर्षरत रहेगा। सरकार से अपेक्षा है कि इन मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेकर प्रदेश की सभी पशु सखियों एवं हेल्पर्स को राहत प्रदान की जाएगी।
श्रमिकों का सम्मान – महिलाओं का उत्थान, यही है संगठन का संकल्प!
रिपोर्ट:श्री पोपिन कुमार मौर्य













