मास-ध्यान साधना शिविर 2026 का उनतीसवाँ दिवस संपन्न, शारदा पैलेस में साधना, सत्संग एवं आध्यात्मिक वातावरण से गूंजा परिसर

हरिद्वार। शारदा पैलेस, हरिद्वार में महर्षि मेँहीँ अन्नक्षेत्र हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित मास-ध्यान साधना शिविर 2026 का उनतीसवाँ दिवस श्रद्धा, साधना, अनुशासन एवं आध्यात्मिक वातावरण के बीच संपन्न हुआ।

शिविर के शुभ अवसर पर आयोजित सत्संग मंच पर गुरुचरण सेवी स्वामी प्रमोद जी महाराज, स्वामी गुरुनंदन जी महाराज, स्वामी बिंदेश्वरी जी महाराज, स्वामी नंदन जी महाराज, स्वामी संजीवानंद जी महाराज, स्वामी नरेंद्र बाबा जी महाराज, स्वामी अभिषेकानंद जी महाराज सहित अनेक संत-महात्माओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

संत-महात्माओं ने साधकों को ध्यान-साधना, सत्संग, नाम-स्मरण, आत्मचिंतन तथा निष्काम सेवा के महत्व का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि मानव जीवन अत्यंत दुर्लभ है और इसे केवल सांसारिक विषयों में व्यतीत न करके आत्मकल्याण एवं ईश्वर-प्राप्ति के मार्ग में लगाना चाहिए।

सत्संग के दौरान संतों ने बताया कि नियमित ध्यान-साधना से मन की चंचलता धीरे-धीरे शांत होती है और साधक के जीवन में प्रेम, सदाचार, विनम्रता एवं सेवा-भाव का विकास होता है। सत्संग मनुष्य को अपने वास्तविक उद्देश्य की ओर अग्रसर करने का सशक्त माध्यम है।

शिविर में विभिन्न स्थानों से आए साधक श्रद्धा एवं अनुशासन के साथ ध्यान-साधना और सत्संग में सहभागी बने। पूरे परिसर में भक्ति, साधना एवं आध्यात्मिक ऊर्जा का वातावरण बना रहा।

मास-ध्यान साधना शिविर 2026 का आयोजन महर्षि मेँहीँ अन्नक्षेत्र हरिद्वार द्वारा किया जा रहा है, जिसमें संत-महात्माओं के मार्गदर्शन में साधकों को नियमित ध्यान, सत्संग एवं आध्यात्मिक साधना का लाभ प्राप्त हो रहा है।“इस अवसर पर लगभग 150 साधक-साधिकाओं ने श्रद्धा एवं अनुशासन के साथ ध्यान-साधना और सत्संग में सहभागिता की। पूरे शारदा पैलेस परिसर में भक्ति, साधना एवं आध्यात्मिक ऊर्जा का वातावरण बना रहा।” यह जानकारी स्वामी पंकज बाबा ने दिया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *