पोषण से सशक्त बचपन, स्वस्थ समाज की मजबूत नींव‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व आशा दीदियों का सम्मान


आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व आशा दीदियों का सम्मान

हरिद्वार, छनमन कैप चैरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से सम्मान व अभिनंदन एवं ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत लोधा मंडी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, आशा दीदियों, आंगनबाड़ी सुपरवाइजर एवं लाभार्थियों के साथ संवाद करते हुए उनके योगदान को सराहा गया और उन्हें सम्मानित एवं अभिनंदित किया गया।
कार्यक्रम में आरती मेहता एवं रमन गुप्ता ने सहभागिता करते हुए पोषण माह के समापन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में माताओं एवं बच्चों से संवाद किया। इस दौरान छोटी बिटिया का अन्नप्राशन संस्कार कराने का सौभाग्य भी प्राप्त हुआ। साथ ही लाभार्थियों को पोषण किट वितरित कर बच्चों एवं माताओं के बेहतर स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि बच्चों का स्वस्थ एवं संतुलित पोषण उनके उज्ज्वल भविष्य की पहली सीढ़ी है। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और आशा दीदियां घर-घर तक स्वास्थ्य, पोषण एवं जागरूकता का संदेश पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उनके प्रयासों से माताओं को पोषण, टीकाकरण, स्वच्छता तथा बच्चों की देखभाल के संबंध में आवश्यक जानकारी मिल रही है।
उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बच्चों और माताओं को सशक्त बनाने तथा महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण को मजबूत करने की दिशा में विभिन्न स्तरों पर कार्य किया जा रहा है। समाज की अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लाभार्थियों से उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं के संबंध में भी संवाद किया गया। ‘आंगन मिलन सेवा’ का उद्देश्य केवल सम्मान तक सीमित न रहकर समाज में सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जागरूकता की भावना को मजबूत करना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *