भिवानी 7 अक्तूबर॥ छोटी काशी में गूंजेगा प्रभु श्रीराम का जयघोष, भव्य क्लश यात्रा के साथ होगा शुभारंभ
संत रामझूलन दास जी महाराज के मुखारविंद से होगा रामकथा का रसपान, शहर के संत-महात्मा देंगे आशीर्वाद
भिवानी, 7 अक्टूबर। धर्म, अध्यात्म और संस्कारों की नगरी छोटी काशी भिवानी में आगामी दिनों में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। ये जानकारी देते हुए अखिल भारतीय श्री दादू सेवक समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने बताया कि श्री राम कथा के शुभारंभ अवसर पर 11 अक्टूबर को शहर में भव्य कलश यात्रा के साथ किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु महिलाएं सिर पर कलश धारण कर प्रभु श्रीराम की भक्ति में लीन नगर परिक्रमा करेंगी। उन्होंने बताया कि 11 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक आयोजित इस भव्य श्री राम कथा का आयोजन प्रतिदिन शाम 4 बजे राज श्री बैंक्वेट हॉल, न्यू हाउसिंग बोर्ड, दादरी गेट, भिवानी में होगा। कथा का वाचन पूज्य संत रामझूलन दास जी महाराज के मुखारविंद से किया जाएगा। बुवानीवाला ने बताया कि श्री राम कथा के इस भव्य आयोजन में भिवानी शहर के संत-महात्माओं एवं धर्माचार्यों का विशेष सान्निध्य और आशीर्वाद प्राप्त होगा। उन्होंने बताया कि आयोजन को लेकर धर्मप्रेमी लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। भगवान श्रीराम का जीवन केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि मर्यादा, त्याग, सत्य, कर्तव्य, सेवा और आदर्श जीवन का संदेश देता है। श्रीराम कथा के माध्यम से इन जीवन मूल्यों को समाज तक पहुंचाने तथा नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और सनातन संस्कारों से जोडऩे का प्रयास किया जाएगा। श्री राम कथा के दौरान प्रतिदिन श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का श्रवण करने का अवसर मिलेगा। संत रामझूलन दास जी महाराज अपनी ओजस्वी वाणी से भगवान श्रीराम की लीलाओं, आदर्शों और मर्यादा पुरुषोत्तम के जीवन चरित्र का वर्णन करेंगे। उन्होंने कहा कि श्री राम कथा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को संस्कार, सद्भाव, सेवा और आपसी भाईचारे से जोडऩे का आध्यात्मिक अभियान है। कथा स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए उचित व्यवस्थाएं की गई है, ताकि अधिक से अधिक लोग परिवार सहित इस धार्मिक आयोजन में शामिल होकर कथा का लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा कि सामूहिक रूप से भगवान श्रीराम का स्मरण और कथा श्रवण समाज में सकारात्मक ऊर्जा, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना का संचार करता है। उन्होंने कहा कि श्री राम कथा आगामी 10 दिनों तक छोटी काशी वासियों को भक्तिरस में सराबोर कर प्रभु श्रीराम के जयघोष की गूंजायमान रहेगी।
छोटी काशी में गूंजेगा प्रभु श्रीराम का जयघोषसंत रामझूलन दास जी महाराज के मुखारविंद से होगा रामकथा का रसपान













