सीआईएसएफ इकाई बीएचईएल, हरिद्वार में नार्थ सेक्टर इंटर-यूनिट एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ

सीआईएसएफ यूनिट बीएचईएल, हरिद्वार में नार्थ सेक्टर की इंटर-यूनिट एथलेटिक्स प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह आज उत्साह एवं उमंग के साथ आयोजित किया गया।

इस अवसर पर श्री दीपक बडोला, कमांडेंट, सीआईएसएफ इकाई बीएचईएल, हरिद्वार बतोर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे खिलाड़ियों एवं जवानों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेल भावना, अनुशासन एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक दक्षता को बढ़ाते हैं, बल्कि आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम भावना को भी मजबूत करते हैं।

प्रतियोगिता में सीआईएसएफ की विभिन्न इकाइयों से नामित एथलीट 12 विभिन्न स्पर्धाओं में प्रतिभाग कर रहे हैं। खिलाड़ियों का चयन/ट्रायल 05 एवं 06 अक्टूबर 2026 को आयोजित किया जा रहा है।

वंदना कटारिया स्टेडियम में आज आयोजित की गई प्रमुख एथलेटिक्स स्पर्धाओं में निम्न शामिल रहीं—

  • 5 किलोमीटर दौड़
  • 400 मीटर दौड़
  • गोला फेंक
  • चक्का फेंक
  • हथौड़ा फेंक
  • ऊंची कूद

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने पूरे जोश, उत्साह एवं खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजन का उद्देश्य सीआईएसएफ कर्मियों में खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करना तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए उत्कृष्ट खिलाड़ियों का चयन करना है। कार्यक्रम के दौरान सहायक कमांडेंट ए एम एस रेड्डी, इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह, रवींद्र कुमार, एसआई धर्मेंद्र, मनीष, सत्यपाल, बॉक्सिंग कोच संदीप मलिक तथा इकाई के सभी अधिकारी और जवान मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *