नेपाली बालक सहित दिल्ली ,पंजाब, बिहार से घर से लापता तीन बालकों को किया गया रेस्क्यू ✳️

AHTU जनपद हरिद्वार

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार महोदय (श्री नवनीत सिंह IPS ) के दिशा निर्देशन व पुलिस उपाधीक्षक रुड़की/नोडल ÀHTU सुश्री ओशिन जोशी जी के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र रमोला जी के प्रभार में ।।।।।

✳️ आज दिनांक 3/10/2026 को जनपद हरिद्वार में गुमशुदा बालक/ बालिकाओं की तलाश हेतु चलाए गए अभियान के दौरान नेपाली बालक सहित तीन बालकों को हरिद्वार नगर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से अत्यंत दयनीय अवस्था में रेस्क्यू किया गया जिनके द्वारा सामान्य पूछताछ करने पर अपने विषय में निम्नलिखित जानकारी दी गई।

  1. ओम जाटव पुत्र स्वर्गीय प्रवीण जाटव उम्र 16 वर्ष निवासी विकास नगर दिल्ली जो की 10 दिवस पूर्व घर से बिना बताए निकाल कर पहले कुरुक्षेत्र और फिर हरिद्वार आ गया था जिसे देवपुरा चौक के किनारे भूख प्यास से व्याकुल अवस्था में फुटपाथ किनारे सोते हुए रेस्क्यू किया गया।
  2. प्रिंस पुत्र अमनदीप उम्र 14 वर्ष निवासी भटिंडा पंजाब जो की एक सप्ताह पूर्व घर से नाराज होकर हरिद्वार आया है जिसे सुभाष घाट हर की पौड़ी से रेस्क्यू किया गया।
  3. रितिक यादव पुत्र स्वर्गीय उदय माल यादव उम्र 15 वर्ष,निवासी गोपालगंज बिहार जोकि कक्षा आठ का छात्र है और आठ दिवस पूर्व घर से भाग कर हरिद्वार आ गया था जिसे पुलिस कंट्रोल रूम की पार्किंग हरिद्वार से रेस्क्यू किया गया।
  4. शुभम पुत्र कमल उम्र 13 वर्ष निवासी तुलसीपुर नेपाल जोकि सातवीं कक्षा का छात्र है और लगभग 10 दिवस पूर्व नेपाल से बिना घर पर बताएं पहले दिल्ली और फिर हरिद्वार आ गया है जिसे सुभाष घाट हर की पौड़ी से रेस्क्यू किया गया।
    ✳️उक्त सभी सभी बालकों को प्रभारी निरीक्षक महोदय के आदेश पर चिकित्सा परीक्षण उपरांत संरक्षण प्रक्रिया हेतु बाल कल्याण समिति हरिद्वार के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां बाद उचित काउंसलिंग/आवश्यक कार्यवाही तथा आदेशानुसार बाल कल्याण समिति हरिद्वार के सभी बालकों को खुला आश्रय गृह कनखल में संरक्षण दिलवाया गया।
    ✳️ प्रभारी निरीक्षक महोदय के आदेश पर नेपाल के बालक सहित उक्त सभी अन्य बालकों के परिजनों से संपर्क की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
    ।।।।।।।।।।।।।।।
    टीम:–
    1 उप निo राखी रावत
    2 हेoकाo बिना गोदियाल
    3 हिका0 राकेश कुमार
    4 काo मुकेश कुमार
    5 काo दीपक चन्द
    6 काo दीपक डबराल
    7 काo गीता देवी
    8 शशिबाला
    ।।।।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *