अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर राज्य में पहली बार आयोजित वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह

बहादराबाद (हरिद्वार): अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर राज्य में पहली बार आयोजित वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह के तहत जिला प्रशासन द्वारा ब्लॉक बहादराबाद के सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रानीपुर विधायक आदेश चौहान, विशिष्ट अतिथि राज्यमंत्री आदेश सैनी रहे। ब्लॉक प्रमुख आशा नेगी, महिला आयोग की पूर्व और प्रथम महिला अध्यक्ष संतोष चौहान, आदि मंचस्थ रहे।

इस अवसर पर विधायक आदेश चौहान और राज्य मंत्री आदेश सैनी के हाथों से वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान कराया गया। सम्मानित होने वालों में गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन जनपद हरिद्वार के महामंत्री जे पी चाहर, विधिक सलाहकार एडवोकेट विनोद शर्मा, आयुर्वेद और उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर डॉ सुनील कुमार जोशी आदि को सम्मानित किया गया। इसके अलावा वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन के चौधरी चरन सिंह, ई सत्येंद्र गर्ग, सतीश चंद्र गुप्ता को भी सम्मानित किया गया।

प्रशासन की ओर से पेंशनर संगठन के महामंत्री जे पी चाहर को अंगवस्त्र और सम्मान प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया वहीं डॉ जोशी का सम्मान उनके बड़े भाई आर के जोशी तथा विनोद शर्मा का प्रमाण पत्र जी पी डब्लू ओ के जिलाध्यक्ष बी पी चौहान ने लिया।

सम्मान सभा को संबोधित करते हुए गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के महामंत्री जे पी चाहर वृद्धजनों को समाज के मार्गदर्शक की जिम्मेदारी निष्ठा से निभाने का संदेश दिया है।

सम्मान समारोह में गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के जिलाध्यक्ष बी पी चौहान, संरक्षक वी के गुप्ता, आर के जोशी, श्रीमती मंजू सिंह, रमेश चंद्र पंत, सुखवंश सिंह, रामसरीख, अतर सिंह, वेद प्रकाश शर्मा आदि उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *