कोतवाली पिरान कलियर
कलियर पुलिस के प्रयासों को मिली सफलता, नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा
इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी से नाबालिग से संपर्क कर बहला-फुसलाकर ले जाने एवं दुष्कर्म करने के मामले में था आरोपी
दिनांक 05.09.2026 को वादी द्वारा कोतवाली पिरान कलियर में तहरीर देकर अवगत कराया गया कि दानिश पुत्र शबी, निवासी ग्राम गढ़ीपुख्ता, शामली, उत्तर प्रदेश द्वारा उसकी नाबालिग पुत्री से इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी के माध्यम से संपर्क किया गया तथा उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए गए।
घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए कोतवाली पिरान कलियर पुलिस द्वारा तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया। मामले में मु0अ0सं0 205/2026, पोक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पीड़िता को आवश्यक उपचार हेतु सिविल अस्पताल रुड़की भेजा गया।
मुकदमा पंजीकृत होने के उपरांत उच्चाधिकारीगण को अवगत कराते हुए विवेचना उ0नि0 विशाखा राठौर के सुपुर्द की गई। प्रभारी निरीक्षक पिरान कलियर द्वारा तत्काल पुलिस टीम का गठन कर आरोपी की तलाश शुरू की गई।
पुलिस टीम द्वारा डिजिटल साक्ष्यों एवं मैनुअल पुलिसिंग के माध्यम से लगातार सुरागरसी की गई। पुलिस के अथक प्रयासों के फलस्वरूप आरोपी को दिनांक 25.09.2026 को हिरासत में लिया गया।
नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
नाम पता आरोपित
दानिश पुत्र शबी निवासी ग्राम गढ़ीपुख्ता, शामली, उत्तर प्रदेश
पुलिस टीम
- प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भण्डारी, कोतवाली कलियर, जनपद हरिद्वार
- व0उ0नि0 नितिन चौहान, कोतवाली कलियर, हरिद्वार
- उ0नि0 विशाखा राठौर
- हे0का0 सोनू कुमार,
- का0 आशीश शर्मा, CIU रुड़की, हरिद्वार
- हो0गा0 ललित कुमार













