यूपी के हरदोई जनपद से बड़ी खबर
संडीला विधानसभा के मतदाताओं का रुझान विकास पर करेंगे वोट
सभी धर्म के लोगों का मिल रहा भारी जन समर्थन
हरदोई उत्तर प्रदेश के 161 संडीला विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रत्याशी नारी शक्ति निशा शर्मा का जनसंपर्क अभियान जून माह से निरंतर चल रहा है नारी शक्ति निशा शर्मा अपने समर्थकों के साथ संडीला विधानसभा के प्रत्येक गांव के प्रत्येक घरों तक जाकर जनता से विकास को लेकर अपने पक्ष में जन समर्थन की मांग कर रही है संडीला विधानसभा के मतदाता इस बार ना किसी जाति ना किसी धर्म विकास पर वोट देने का पूरी तरीके से मन बना चुके हैं संडीला विधानसभा के मतदाताओं से मीडिया के लोगों ने वार्ता की संडीला विधानसभा की जनता का कहना था की 5 वर्ष से हमारे संडीला विधानसभा की वर्तमान विधायिका अलका अर्कवंशी कभी गांव में नहीं आयी है अगर इस विधानसभा में विकास की बात की जाए तो विकास के नाम पर शून्य है विधानसभा का अधिकांश गांव आज भी जल भराव कीचड़ की भारी चपेट में है इस विधानसभा में इस बार जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है आज निशा शर्मा ने अपने समर्थकों के साथ हयातगंज, शिवपुरी,तरिखल ,पीपर गांव नेवदा,मजगवां, सहित संडीला विधानसभा के लगभग एक दर्जन गांव का दौरा कर जनसंपर्क किया उनके साथ रोहित सिंह राठौर, सलमान चांद बाबू कलीम हिमांशु राम शंकर निर्मल एवं साथ में भोपाल से आए अरविंद कुमार उपाध्याय संस्थापक राष्ट्रीय शिव शक्ति संगठन सामाजिक कार्यकर्ता बबलू पंडित राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शक्ति संगठन सहित दर्जनों समर्थक शामिल रहे
हरदोई जनपद से स्टेट ब्यूरो चीफ ओमप्रकाश शर्मा की खास रिपोर्ट













