देहरादून ,दिनांक 13 सितंबर2026 को, 2005 से कार्यरत ऐसे कार्मिकों को जिनको सरकार द्वारा पुरानी पेंशन नहीं दी गई उनके द्वारा आज परेड ग्राउंड से मुख्यमंत्री आवास तक मार्च व घेराव का कार्यक्रम किया गया जिसमें उत्तराखंड के समस्त विभागों के हजारों कर्मचारियों व अधिकारियों के द्वारा भाग लिया गया इस कार्यक्रम में गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के प्रांतीय संगठन के अध्यक्ष ओमवीर सिंह व महामंत्री जेपी चाहर के द्वारा अपना पूर्ण समर्थन दिया गया। लगी बरसात में कई जनपदों के पेंशनर्स देहरादून विकास भवन में इकट्ठे हुए व उसके उपरांत समर्थन रैली में मुख्यमंत्री आवास तक कुछ किया कई पेंशनर्स ऐसे थे जो 80-85 वर्ष से भी अधिक उम्र के थे उन्होंने बरसात की परवाह भी नहीं की व भीगते हुए मार्च में सम्मिलित हुए। अध्यक्ष ओमवीर सिंह ने कहा कि पेंशनर्स इस बात को लेकर बहुत आक्रोशित थे कि जब सरकार विधायकों की व अन्य संवैधानिक पदों पर बैठे हुए लोगों को तीन-तीन पेंशन दे रही है, तो फिर इन सरकारी कार्मिकों को इससे वंचित क्यों रखा जा रहा है । पेंशन अगर समाप्त करनी है तो सभी की की जाए। महामंत्री जेपी चाहर ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि 2005 के उपरांत नियुक्त कार्मिकों की पेंशन स्वीकृत की जाए । संगठन के जिला अध्यक्ष ठाकुर शेर सिंह थापली ने कहा है कि जिन कर्मचारियों ने अपने जीवन के 30-35 वर्ष सरकार और समाज की सेवा में लगा दिए उनके सेवानिवृत होने के बाद सम्मानजनक और सुनिश्चित जीवन की जिम्मेदारी भी सरकार की होनी चाहिए पुरानी पेंशन केवल एक धनराशि नहीं है यह सामाजिक सुरक्षा सम्मान और कर्मचारियों के भविष्य का एक भरोसा है। संगठन के सचिव दीप चंद शर्मा ने कहा है कि नई पेंशन व्यवस्था में भविष्य की अनिश्चित को लेकर कर्मचारियों में चिंता है। हम चाहते हैं कि वर्षों तक ईमानदारी से सेवा करने वाले कार्मिकों को सेवानिवृत्ति के बाद अपने परिवार और स्वास्थ्य की चिंता में जीवन ना बिताना पड़े। हरिद्वार के अध्यक्ष बीपी चौहान ने कहा है कि हमारा यह संघर्ष किसी राजनीतिक दल के खिलाफ नहीं है हमारा संघर्ष नीति और न्याय और कर्मचारियों के सुरक्षित भविष्य के लिए है। हरिद्वार से श्री आरके जोशी ने कहा है कि हमें तो पेंशन मिल रही है, परंतु हम इस बात को लेकर चिंतित हैं कि हमारे साथियों का सेवानिवृत्ति के बाद क्या होगा। हरिद्वार से अतर सिंह ने कहा है कि ऐसे में हम सरकार से अपील करते हैं कि कार्मिकों की भावनाओं को समझते हुए पुरानी पेंशन बहाली पर गंभीरता से निर्णय लिया जाए उत्तराखंड जैसे राज्य में जहां कर्मचारियों ने हर कठिन परिस्थितियों में सरकार और जनता का साथ दिया है उनकी इस जायज मांग पर सकारात्मक पहल होनी चाहिए। प्रेम दत्त तेलंग ने कहां है कि, आज इस रैली के माध्यम से हमारी आवाज सरकार तक पहुंचनी चाहिए। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के जिन पदाधिकारी के द्वारा रैली में भाग लिया गया उनमें मुख्य हैं , प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर सिंह ,प्रदेश महामंत्री जेपी चाहर, जिला अध्यक्ष ठाकुर शेर सिंह ,जिला महामंत्री दीपचंद शर्मा जिला अध्यक्ष हरिद्वार श्री बीपी चौहान संगठन मंत्री अतर सिंह प्रेम दत्त तिलग ,ललित मोहन उनियाल, रमेश चंद्र भट्ट कृष्णा मूसान, महासचिव, डिप्लोमा पशु चिकित्सा सेवा संघ, अमित भट्ट, बीएस राणा, हरिद्वार, आरके जोशी, अतुल नौटियाल, रमेश चंद्र पंत, कोषाध्यक्ष, सुखवंश सिंह, अतर सिंह, विनोद रतूड़ी, विनीत सैनी, नरोत्तम सिंह, संजय सिंह, आदि।
बरसात में गरजा पुरानी पेंशन का आंदोलन, हजारों कर्मचारियों ने CM आवास घेरा













