Constitution Club नई दिल्ली में राष्ट्र रत्न सम्मान से सम्मानित हुए डॉ. चंद्र लाल भारती

Constitution Club नई दिल्ली में राष्ट्र रत्न सम्मान से सम्मानित हुए डॉ. चंद्र लाल भारती

सामाजिक सरोकार, मानवाधिकार एवं वंचित वर्गों के उत्थान में योगदान के लिए मिला सम्मान

उत्तरकाशी। जनपद उत्तरकाशी के विकासखंड नौगांव के ग्राम ब्यांली, पट्टी बनाल के मूल निवासी एवं वर्तमान में कुंआवाला निवासी डॉ. चंद्र लाल भारती को उनके सामाजिक सरोकारों, मानवाधिकारों, सामाजिक न्याय तथा वंचित एवं कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए किए जा रहे कार्यों के लिए “राष्ट्र रत्न सम्मान 2026” से सम्मानित किया गया।

डॉ. चंद्र लाल भारती वर्तमान में लोक निर्माण विभाग, हरिद्वार में सिविल इंजीनियर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सरकारी सेवा के साथ-साथ वे सामाजिक विषयों पर सक्रिय रहते हुए समाज में समानता, न्याय, मानव गरिमा एवं अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य कर रहे हैं।

उत्तरकाशी के एक ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर अपनी मेहनत, संघर्ष और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त करना क्षेत्र के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है। उनके सम्मान की खबर से ग्राम ब्यांली सहित नौगांव क्षेत्र और उत्तरकाशी जनपद में हर्ष का माहौल है।

डॉ. भारती ने सम्मान के अवसर पर कहा कि राष्ट्र रत्न सम्मान उनके लिए केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि समाज के उन लोगों के संघर्ष का सम्मान है जो समानता, न्याय और सम्मान के साथ जीवन जीने के अधिकार के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

उन्होंने कहा कि समाज में अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को उसके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और जरूरतमंद लोगों की आवाज को उचित मंच तक पहुंचाना प्रत्येक जागरूक नागरिक की जिम्मेदारी है। यह सम्मान उन्हें सामाजिक कार्यों के प्रति और अधिक जिम्मेदारी एवं समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा।

डॉ. चंद्र लाल भारती को राष्ट्र रत्न सम्मान 2026 मिलने पर क्षेत्रवासियों, सामाजिक संगठनों, सहकर्मियों एवं शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *