भारतीय जनता पार्टी, जिला हरिद्वार
दिनांक: 25 अगस्त 2026
एस आई आर प्रक्रिया में व्यवधान की शिकायत, जिला निर्वाचन अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
आज मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी, जिला हरिद्वार के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी कार्यालय, रोशनाबाद में जिला निर्वाचन अधिकारी हरिद्वार को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया है कि एस आई आर प्रक्रिया लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक प्रक्रिया है। भाजपा के लोगो ने आरोप लगाया कि कुछ स्थानों पर बी एल ओ एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विवाद और दबाव बनाने की स्थिति उत्पन्न की जा रही है, जिससे प्रक्रिया की निष्पक्षता प्रभावित हो सकती है। भाजपा ने मांग की कि सभी पक्ष निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करें और नियम उल्लंघन पर जांच कर कार्रवाई हो। ज्ञापन की प्रतिलिपि मुख्य निर्वाचन अधिकारी,उत्तराखंड को भी प्रेषित की गई है।
आशुतोष शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष, हरिद्वार ने कहा: “मतदाता सूची का पुनरीक्षण लोकतंत्र की बुनियाद है। हम चाहते हैं कि SIR प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और नियमों के अनुसार हो। किसी भी प्रकार का व्यवधान या दबाव लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग बेवजह अधिकारियों पर दबाव बना रहे हैं और एस आई आर को प्रभावित करने का काम कर रहे हैं परंतु जनता सब जानती है और समय आने पर 2027 में इसका जवाब देगी और भाजपा तीसरी बार उत्तराखंड में 2027 में अपनी सरकार बनाएगी।
आदेश चौहान, विधायक, रानीपुर ने कहा कि मैंने स्वयं कई बूथों का निरीक्षण किया है। एस आई आर से मतदाता सूची अधिक पारदर्शी है । उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग तुष्टिकरण की राजनीति कर कुछ विशेष वर्ग के लोगों को खुश करने के लिए एस आई आर को प्रभावित करना चाहते हैं। वह अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाएंगे।
मधु सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष, रुड़की ने कहा हमारी महिला कार्यकर्ताओं और बी एल ओ को फील्ड में कार्य करने के दौरान सहयोग मिलना चाहिए, न कि विवाद का सामना करना पड़े
राकेश गिरी, प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा: कुछ लोगों द्वारा SIR को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है। यह एक सामान्य संवैधानिक प्रक्रिया है, इससे डरने की जरूरत नहीं है।
शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न होना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
ओमप्रकाश जमदग्नि, राज्य मंत्री ने कहा सरकार और संगठन दोनों चाहते हैं कि एक भी पात्र मतदाता सूची से बाहर न हो और एक भी अपात्र अंदर न आए।”
नितिन गौतम, अध्यक्ष,
गंगा सभा का मानना है कि स्वच्छ मतदाता सूची ही स्वच्छ लोकतंत्र की पहचान है। हरिद्वार तीर्थ नगरी है, यहां की मतदाता सूची आदर्श होनी चाहिए।”
शोभाराम प्रजापति राज्य मंत्री दर्जाधारी ने कहा: “प्रदेश सरकार की मंशा स्पष्ट है – एक भी पात्र मतदाता वंचित न रहे। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता की सहायता के लिए बूथ स्तर पर उपलब्ध है।”
इस अवसर पर पूर्व विधायक संजय गुप्ता जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान ,मनोज गर्ग ,संजीव चौधरी , लव शर्मा, निपेंद्र चौधरी,आशु चौधरी, सीमा चौहान ,विनीत जोली, संजय सहगल ,अनिल अरोड़ा ,विकास तिवारी, विशाल गर्ग ,हरजीत सिंह, तेलुगू राम चनालिया ,अभिनव चौहान, एजाज हसन ,जसबीर बसेड़ा, प्रमोद शर्मा ,अरविंद कुशवाहा ,नकली राम सैनी, लक्ष्मण नागर ,प्रीति गुप्ता, रेनू शर्मा चित्रा शर्मा, पारुल चौहान, रितु ठाकुर मनोज शर्मा, विपिन चौधरी, आशीष चौधरी, संदीप सिंघानिया, बिंदरपाल, प्रताप प्रधान ,विवेक चौहान ,कमल प्रधान ,वासु पाराशर, मनोज सिंह ,अजय मलिक, मोहित चौहान ,साजिद अली,अक्षय प्रताप सिंह, संजीव तोमर, भीम सिंह, सचिन कुमार, आदेश सैनी, श्यामवीर सैनी, आदित्य बृजवाल, जितेंद्र कुमार, वैजयंती माला, सुशील पंगवाल, जॉनी केसरिया, राजेश सैनी।
सहित भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जारीकर्ता: धर्मेंद्र सिंह चौहान
जिला मीडिया प्रभारी, भाजपा जिला हरिद्वार













