धनौरी पी.जी. कॉलेज में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

धनौरी, हरिद्वार, 20 अगस्त 2026।
राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई, धनौरी पी.जी. कॉलेज, धनौरी द्वारा युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग, देहरादून तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय निदेशालय, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में स्वतंत्रता दिवस 2026 के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से संबंधित विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

महाविद्यालय में विद्यार्थियों एवं युवाओं को सामाजिक, राष्ट्रीय एवं समसामयिक विषयों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न विषयों पर व्याख्यान एवं जागरूकता सत्र आयोजित किए गए। कार्यक्रम के अंतर्गत निम्नलिखित विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान दिए गए—

  1. भारतीय संविधान में मतदान का महत्व — डॉ. हरीश रावत
  2. नशा मुक्ति जागरूकता — डॉ. प्रियंका मलिक
  3. पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता — डॉ. आनंद प्रकाश
  4. साक्षरता एवं शिक्षा जागरूकता — डॉ. आकाश

इन जागरूकता कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, संवैधानिक मूल्यों, नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण एवं शिक्षा के प्रति जागरूकता एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के NSS कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अंकुर नेहरा तथा NSS सदस्य डॉ. किरण भी उपस्थित रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को जागरूकता कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से सहभागिता करने तथा सामाजिक उत्तरदायित्वों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) विजय कुमार ने कहा कि युवाओं में जागरूकता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से इन कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता करने का आह्वान किया।

— राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई
धनौरी पी.जी. कॉलेज, धनौरी, हरिद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *