गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन ने 80वाँ स्वतंत्रता दिवस धूम धाम से मनाया

हरिद्वार(कमल शर्मा)
गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन ने 80वाँ स्वतंत्रता दिवस धूम धाम से मनाया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गंगा तट पर स्थानीय गोविद घाट पर इकट्ठा हुए सैकड़ों पेंशनर्स ने राष्ट्रीय ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह का प्रारम्भ किया।

ध्वजारोहण के बाद गोविंद घाट पर पेंशनर्स ने सभा कर स्वतंत्रता आंदोलन के शहीदों को याद किया। वक्ताओं ने शहीदों के सपनो का भारत बनाने में वरिष्ठ नागरिक श्रेणी के पेंशनर्स की भूमिका को ध्यान में रखकर सक्रिय योगदान का संकल्प लिया।

गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के जिलाध्यक्ष बी पी चौहान की अध्यक्षता, वी के गुप्ता के संरक्षण और महामंत्री जे पी चाहर के संचालन में गोविंद घाट पर हुई सभा में वरिष्ठ उपाध्यक्ष एल सी पाण्डेय, मार्गदर्शक मंडल के के सी शर्मा, रामकुमार अग्रवाल, एस के गर्ग, उप कोषाध्यक्ष रमेश चंद्र पंत, मंत्री रामसरिख, एच सी पाण्डेय, भूपेंद्र सिंह, शक्ति वत्स, प्रतिमा गुप्ता, ओ पी यादव, ओ पी तिवारी, बी पी सिंह सैनी, रामजी लाल, पी के सिंह, वीर सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *