माननीय मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देश एवं जिलाधिकारी महोदय के नेतृत्व में 12 से 18 अगस्त तक वृहद स्वच्छता अभियान
रामघाट घाट पर चला विशेष स्वच्छता अभियान, 650 किलोग्राम मिश्रित अपशिष्ट एकत्रित
माननीय मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देश एवं जिलाधिकारी महोदय के नेतृत्व में 12 से 18 अगस्त 2026 तक वृहद स्वच्छता अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत नगर निगम हरिद्वार, डेवलपमेंट अल्टरनेटिव्स एवं आदर्श युवा समिति द्वारा विभिन्न घाटों एवं सार्वजनिक स्थलों पर विशेष स्वच्छता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
अभियान के क्रम में आज 13 अगस्त 2026 को मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी महोदय के नेतृत्व में रामघाट घाट पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान घाट, सड़क मार्ग एवं आसपास के सार्वजनिक स्थलों की व्यापक साफ-सफाई करते हुए लगभग 650 किलोग्राम मिश्रित अपशिष्ट एकत्रित किया गया। एकत्रित अपशिष्ट को उचित निस्तारण एवं प्रभावी ठोस अपशिष्ट प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम हरिद्वार की कचरा संग्रहण वाहन को सौंप दिया गया। इस दौरान स्वच्छता टीम द्वारा घाट क्षेत्र में साफ-सफाई के साथ-साथ आमजन एवं श्रद्धालुओं को सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फैलाने तथा स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक भी किया गया।
स्वच्छता अभियान के दौरान डॉ. एस. सी.जोशी मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी महोदय के साथ मुख्य सफाई निरीक्षक श्री सुनील मलिक, सुपरवाइजर नीरज, लवकेश एवं अनुराग सहित संबंधित टीम उपस्थित रही।
अभियान में डेवलपमेंट अल्टरनेटिव्स की ओर से अलका सिंह, निरंजन सिंह एवं कमल पोखरियाल तथा आदर्श युवा समिति की ओर से पवन कुमार, नितिन कुमार, विपिन कुमार, प्रतिमा भारद्वाज, अनीता, पूजा, ज्योति, वंश, राहुल, सचिन एवं टोफाराम सहित जनप्रतिनिधियों एवं अन्य सहयोगियों ने सक्रिय सहभागिता की।
अभियान का उद्देश्य हरिद्वार के प्रमुख घाटों एवं सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के साथ-साथ नागरिकों एवं श्रद्धालुओं में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है। अभियान के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की साझी जिम्मेदारी है।
“निर्मल हरिद्वार – स्वच्छ हरिद्वार, साझी जिम्मेदारी” के संकल्प के साथ यह वृहद स्वच्छता अभियान आगामी 18 अगस्त 2026 तक निरंतर जारी रहेगा।
— निर्मल हरिद्वार परियोजना
डेवलपमेंट अल्टरनेटिव्स एवं आदर्श युवा समिति










