संस्कार भारती’ का नटराज पूजन व कला गुरु सम्मान रविवार को


दिनांक- 08 अगस्त, 2026

हरिद्वार। साहित्य, कला, संस्कृति व भारतीय परम्पराओं को समर्पित संस्था संस्कार भारती की हरिद्वार महानगर इकाई की ओर से नटराज पूजन तथा कला गुरु सम्मान के कार्यक्रम का आयोजन कल रविवार (9 अगस्त) को अपराह्न 3.00 बजे से सेक्टर-2, भेल स्थित सरस्वती विद्या मंदिर के माधव विशाल सभागार में किया जायेगा।
संस्था की हरिद्वार महानगर इकाई के संरक्षक अरुण कुमार पाठक तथा इकाई सचिव संतोष कुमार साहू से प्राप्त जानकारी के अनुसार उपरोक्त कार्यक्रम में हरिद्वार महानगर में साहित्य, नृत्य, गायन, वादन, चित्रकला, योग एवं लोक कला सहित विभिन्न कलाओं के क्षेत्र में अपने योग्य शिष्यों के माध्यम से समाज को अपने विशिष्ट व सराहनीय योगदान दे रहे, विशेषरूप से चयनित कला गुरुओं को ‘कला गुरु सम्मान’ से विभूषित किया जायेगा। इसी अवसर पर ‘खेल एवं सांस्कृतिक महासंघ’ संस्था के सहयोग से नगर के विभिन्न कलाकारों द्वारा देशभक्ति गीतों तथा भजनों‌ के साथ समूह नृत्य प्रस्तुतियाँ भी होंगी।‌ उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी आवश्यक तैयारियाँ पूर्ण कर ली गयीं हैं।‌

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *