समाज सेवा के नए संकल्प के साथ आगे बढ़ा अस्मिता फाउंडेशन, नेहरू युवा केंद्र अध्यक्ष ने की कार्यों की सराहना

हरिद्वार। अस्मिता फाउंडेशन की एक महत्वपूर्ण बैठक उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में नेहरू युवा केंद्र के अध्यक्ष श्री पदम प्रकाश शर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने फाउंडेशन द्वारा समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण और जनकल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए भविष्य में हरसंभव सहयोग एवं मार्गदर्शन देने का आश्वासन दिया।
बैठक के दौरान संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने समाजहित में संचालित किए जाने वाले विभिन्न सेवा कार्यों, आगामी योजनाओं तथा जनकल्याण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। सभी ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाते हुए सेवा कार्यों को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर श्रीमती नीता नायर, श्री मनोज कुमार कंबोज, श्री अमन बिष्ट, श्रीमती सुमन अस्थाना, श्री गौरव काकरान, श्री विमलेश गौर, श्रीमती मानसी मिश्रा, श्रीमती मोनिका राय, श्रीमती आरती मेहता एवं श्री योगेश चौधरी सहित अनेक सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में अस्मिता फाउंडेशन परिवार ने मुख्य अतिथि श्री पदम प्रकाश शर्मा एवं सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग, विश्वास और समर्पण से संस्था समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर नए आयाम स्थापित करती रहेगी।
“जब सेवा संकल्प बन जाती है, तब समाज में परिवर्तन निश्चित होता है।” इसी संदेश के साथ संस्था ने संवेदनशील, सशक्त और आत्मनिर्भर समाज के निर्माण के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *