वैश्य युवा समिति के तत्वावधान में आज होगा संगीतमय सुंदरकाण्ड पाठ, अनेक विशिष्ट अतिथि होंगे शामिल



हरिद्वार (कमल शर्मा)। वैश्य युवा समिति (रजि.), कमला नगर, दिल्ली के तत्वावधान में रविवार, 26 जुलाई को महातीर्थ हरिद्वार के भूपतवाला स्थित शिवम् इन्कलेव में संगीतमय सुंदरकाण्ड पाठ का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं रामभक्त परिवार सहित सहभागिता करेंगे।


कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9 बजे हवन-पूजन से होगा। इसके पश्चात प्रातः 11 बजे सुप्रसिद्ध भजन गायक अजय यागनिक द्वारा संगीतमय सुंदरकाण्ड पाठ एवं प्रभु श्रीराम के गुणगान की प्रस्तुति दी जाएगी। दोपहर 2 बजे श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद एवं भंडारे का आयोजन होगा


आयोजन में पूर्व राज्यपाल श्री कलराज मिश्र, उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता (नंदी), पूर्व स्पीकर एवं ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित, राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, कुमाऊं मंडल के आयुक्त एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत तथा लोकसभा सांसद सतपाल ब्रह्मचारी सहित अनेक गणमान्य अतिथियों के शामिल होने की संभावना है।
आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने सभी श्रद्धालुओं से परिवार एवं इष्ट मित्रों से कार्यक्रम में पहुंचकर प्रभु श्रीराम एवं बजरंगबली के भक्ति रस में सहभागी बनने का आग्रह किया है।


कार्यक्रम के सफल आयोजन में हरिशंकर गुप्ता, सुरेश गुप्ता (सूत वाले), निशी गुप्ता, श्रवण कुमार गुप्ता (बेगे वाले), मुकेश गोयल, त्रिलोक गुप्ता, अजय गुप्ता, आनंद गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता, सतीश कुमार गुप्ता (बेगे वाले), प्रदीप गुप्ता एवं अशोक गुप्ता सहित वैश्य युवा समिति के सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *