हरिद्वार (कमल शर्मा)। हरिद्वार बस स्टैंड एवं सहगल पेट्रोल पंप के समीप ‘अश्विनी अमृततुल्य चाय शॉप’ का भव्य शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक आदेश चौहान के करकमलों द्वारा किया गया। उद्घाटन अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों एवं गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर प्रतिष्ठान की सफलता की कामना की।

इस अवसर पर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि “हरिद्वार में प्राकृतिक स्वाद और गुणवत्ता पर आधारित इस प्रकार की चाय शॉप का खुलना स्वागतयोग्य पहल है। यहां लोगों को विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्यवर्धक और स्वादिष्ट चाय का आनंद अपने ही शहर में मिलेगा। ऐसे नए प्रतिष्ठान स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ाते हैं और शहर की व्यावसायिक गतिविधियों को नई गति प्रदान करते हैं।”

चाय शॉप में काठियावाड़ी चाय, रेगुलर चाय, हार्ट कॉफी, ब्लैक टी, ब्लैक लेमन टी, ग्रीन लेमन टी, शुगर-फ्री गुड़ चाय, स्पेशल अदरक चाय, इलायची चाय, चॉकलेट चाय, केसर-बादाम चाय सहित अनेक विशेष फ्लेवर उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा दूध, ठंडा पेयजल, नींबू पानी, बोतलबंद पानी, कोल्ड ड्रिंक, क्रीम रोल, केक, खारी, पाप, हनी ओट्स कुकीज़ समेत कई अन्य खाद्य पदार्थ भी एक ही स्थान पर ग्राहकों को मिलेंगे।

प्रतिष्ठान के संचालक अजय उंडीर कडे ने कहा कि “हमारा उद्देश्य हरिद्वारवासियों को शुद्ध, प्राकृतिक और बेहतरीन स्वाद वाली चाय के साथ उत्कृष्ट सेवा उपलब्ध कराना है। ग्राहकों की पसंद और गुणवत्ता हमारी पहली प्राथमिकता रहेगी। हमें विश्वास है कि अश्विनी अमृततुल्य चाय शॉप लोगों की पहली पसंद बनेगी।”

कार्यक्रम में एमडी कंपनी के एमडी अतुल , विनीत अरोड़ा, नरेंद्र त्रिपाठी गीता भगल स्वाती उंडीरवाडे सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। उद्घाटन के बाद अतिथियों ने चाय का स्वाद लेकर प्रतिष्ठान की सराहना की।









