ज्वेलर्स एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित ‘स्वास्थ्य पर चर्चा’ कार्यक्रम में देश के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने हृदय रोग, कैंसर, न्यूरो और महिला स्वास्थ्य पर दी महत्वपूर्ण जानकारी


“बीमारी से पहले बचाव ही सबसे बड़ा इलाज: इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल्स ने हरिद्वार में स्वास्थ्य जागरूकता का दिया संदेश”

हरिद्वार, 22 जुलाई (कमल शर्मा (
इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल्स, नई दिल्ली ने ज्वेलर्स एसोसिएशन, हरिद्वार के सहयोग से ‘स्वास्थ्य पर चर्चा’ कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को प्रिवेंटिव हेल्थकेयर (रोगों की रोकथाम), समय पर जांच और शीघ्र उपचार के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में यह संदेश पहुंचाना था कि गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और शुरुआती लक्षणों की पहचान बेहद आवश्यक है।


कार्यक्रम में इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल्स के वरिष्ठ विशेषज्ञों ने हृदय रोग, कैंसर, महिला स्वास्थ्य, न्यूरोसर्जरी, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल कैंसर और यूरो-ऑन्कोलॉजी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। विशेषज्ञों ने बताया कि अधिकांश गंभीर बीमारियों का समय रहते पता चल जाए तो उनका सफल इलाज संभव है। उन्होंने संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, तंबाकू व शराब से दूरी, तनाव नियंत्रण और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने पर विशेष जोर दिया।
विशेषज्ञ पैनल में डॉ. राजीव राजपूत (कार्डियोलॉजी), डॉ. निखिल अग्रवाल (जीआई एवं एचपीबी सर्जिकल ऑन्कोलॉजी), डॉ. पाखी अग्रवाल (गायने ऑन्कोलॉजी), डॉ. गौरव त्यागी (न्यूरोसर्जरी), डॉ. अंशुल वर्मा (जीआई एवं एचपीबी सर्जिकल ऑन्कोलॉजी) तथा डॉ. हर्षित गर्ग (यूरो-ऑन्कोलॉजी) शामिल रहे। सभी विशेषज्ञों ने अपने-अपने क्षेत्र से जुड़े रोगों के शुरुआती लक्षण, बचाव के उपाय और आधुनिक उपचार पद्धतियों की जानकारी दी।
कार्यक्रम में ज्वेलर्स एसोसिएशन के सदस्यों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विशेषज्ञ डॉक्टरों से सीधे संवाद कर अपनी स्वास्थ्य संबंधी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।
इस अवसर पर ज्वेलर्स एसोसिएशन, हरिद्वार के प्रतिनिधियों ने इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल्स के इस जनहितकारी अभियान की सराहना करते हुए कहा कि समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के ऐसे प्रयास समय की आवश्यकता हैं। वहीं अपोलो हॉस्पिटल्स ने भी भविष्य में इसी प्रकार के जागरूकता अभियानों के माध्यम से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य के प्रति प्रेरित करने की अपनी प्रतिबद्ता दोहराई l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *