श्रीमद्भागवत कथा के अमृत से गुंजायमान होगी धर्मनगरी हरिद्वार, 22 से 28 जुलाई तक श्री कमल दास कुटिया ट्रस्ट में सात दिवसीय ज्ञान यज्ञ


हरिद्वार(कमल शर्मा)धर्मनगरी हरिद्वार स्थित श्री कमल दास कुटिया ट्रस्ट (रजि.), सप्तऋषि–भूपतवाला रोड में 22 जुलाई से 28 जुलाई 2026 तक सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह पावन आयोजन महंत श्री ओमप्रकाश शास्त्री जी के सान्निध्य एवं मार्गदर्शन में संपन्न होगा। कथा का दिव्य रसपान अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथावाचक श्री शिव प्रकाश जी महाराज अपने श्रीमुख से कराएंगे।
सात दिनों तक चलने वाली इस आध्यात्मिक कथा में भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं, सनातन धर्म के आदर्शों, भक्ति, ज्ञान एवं वैराग्य का भावपूर्ण एवं प्रेरणादायी वर्णन किया जाएगा। प्रतिदिन भजन-कीर्तन, मंगल आरती तथा श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की विशेष व्यवस्था भी रहेगी।
महंत श्री ओमप्रकाश शास्त्री जी ने कहा कि “श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि जीवन को संस्कारवान, आध्यात्मिक और सकारात्मक दिशा देने का दिव्य माध्यम है। कथा श्रवण से मनुष्य के जीवन में भक्ति, सदाचार और आत्मिक शांति का संचार होता है। मैं सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से आग्रह करता हूं कि वे अपने परिवार सहित इस पुण्य अवसर पर उपस्थित होकर भगवान की अमृतमयी कथा का लाभ अवश्य प्राप्त करें।”
वहीं, ट्रस्ट के सचिव अजय गौतम ने बताया कि “श्री कमल दास कुटिया ट्रस्ट द्वारा आयोजित यह सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक चेतना का विशेष अवसर है। आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधा, बैठने की समुचित व्यवस्था, प्रसाद एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। हम सभी श्रद्धालुओं से आग्रह करते हैं कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस दिव्य आयोजन को सफल बनाएं और धर्म लाभ अर्जित करें।”
आयोजकों ने बताया कि कथा प्रतिदिन श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के वातावरण में संपन्न होगी और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
स्थान: श्री कमल दास कुटिया ट्रस्ट (रजि.), सप्तऋषि–भूपतवाला रोड, हरिद्वार (उत्तराखण्ड)
आयोजक: श्री कमल दास कुटिया ट्रस्ट (रजि.), हरिद्वार
जारीकर्ता: अजय गौतम, सचिव, श्री कमल दास कुटिया ट्रस्ट (रजि.), हरिद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *