अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहित नवानी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, अमित शाह टीम के राष्ट्रीय महासचिव बने



प्रदेश महासचिव (संगठन) विजय पंडित ने दी हार्दिक बधाई, कहा— राष्ट्रसेवा और जनकल्याण के कार्यों में मिलेगा नया आयाम
हरिद्वार (कमल शर्मा)।
अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, फायर ब्रांड नेता एवं समाजसेवी आदरणीय श्री मोहित नवानी जी को अमित शाह टीम का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किए जाने पर राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में हर्ष की लहर है। इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए उन्हें विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों द्वारा लगातार शुभकामनाएँ दी जा रही हैं।
इसी क्रम में अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू महासभा, उत्तराखंड के प्रदेश महासचिव (संगठन) विजय पंडित ने श्री मोहित नवानी को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए कहा कि यह नियुक्ति उनके लंबे समय से किए जा रहे राष्ट्रहित, समाजसेवा एवं संगठनात्मक कार्यों का सम्मान है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्री नवानी अपने नए दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए भारत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
विजय पंडित ने कहा कि श्री मोहित नवानी का नेतृत्व, संगठन क्षमता, राष्ट्रभक्ति एवं समाजसेवा के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणादायी रहा है। उनके मार्गदर्शन में संगठन नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा तथा राष्ट्रहित के कार्यों को और अधिक गति मिलेगी।
उन्होंने ईश्वर से श्री मोहित नवानी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, उज्ज्वल, सफल एवं यशस्वी कार्यकाल की मंगलकामना करते हुए कहा कि उनका अनुभव और सेवा भाव समाज तथा राष्ट्र के लिए सदैव लाभकारी सिद्ध होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *