रोटरी हरद्वार की धमाकेदार शुरुआत,*अध्यक्ष रो. डॉ. नीलमाधव साहू ने दिया सेवा, सम्मान और संस्कार का संदेश*

(कमल शर्मा)1 जुलाई से रोटरी वर्ष 2026-27 का शुभारंभ होते ही रोटरी हरद्वार के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रो. डॉ. नीलमाधव साहू ने सेवा, सम्मान और संस्कार का संदेश देते हुए पहले ही दिन पाँच अलग-अलग सेवा कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया।

🔹 “अतिथि देवो भवः” अभियान के अंतर्गत हरिद्वार पधारे तीर्थयात्रियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

🔹 वृक्षारोपण अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण किया गया।

🔹 इंटरनेशनल डॉक्टर्स डे के अवसर पर समाज की सेवा में समर्पित चिकित्सकों का सम्मान किया गया।

🔹 इंटरनेशनल सीए डे के उपलक्ष्य में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

🔹 दिन का समापन अत्यंत आध्यात्मिक वातावरण में अपने पूरे ज़ोन के रोटरी सदस्यों के साथ हर की पैड़ी पर माँ गंगा की भव्य आरती में सहभागिता के साथ हुआ, जहाँ नए रोटरी वर्ष की मंगलमय शुरुआत की गई।

सेवा, पर्यावरण, सम्मान और आध्यात्मिकता के इन पाँच प्रेरणादायी कार्यक्रमों के साथ रोटरी हरद्वार ने नए रोटरी वर्ष का आगाज़ यह संदेश देते हुए किया कि “सेवा ही सर्वोपरि है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *