ANTF हरिद्वार
अंतर्राष्ट्रीय नशा उन्मूलन दिवस पर हरिद्वार में जागरूकता का बड़ा अभियान
2 विधिक सेवा प्राधिकरण, एएनटीएफ एवं स्वास्थ्य विभाग का संयुक्त जन-जागरूकता कार्यक्रम
नशे के दुष्प्रभावों पर विशेषज्ञों ने दी महत्वपूर्ण जानकारी
स्वास्थ्य परीक्षण, कानूनी जागरूकता और साइबर सुरक्षा पर भी किया गया मार्गदर्शन
करीब 250 लोगों ने लिया नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प
आज दिनांक 26/06/26 को * वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक* के आदेशानुसार पुलिस लाइन सभागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के साथ में एएनटीएफ़ हरिद्वार एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय नशा उन्मूलन दिवस के अवसर पर हरिद्वार के विभिन्न नशामुक्त केन्द्रों से उपस्थित आए मेहमानों एवं प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रि0आ0 को नशे के दुष्प्रभाव के संबंध में विस्तृत रूप से जागरूक करते हुए नशे संबंधित वीडियो दिखाकर विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से मुख्य अतिथि मा. सीजेएम महोदय एवं प्रभारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा भी नशे के दुस्प्रभाव के सम्बंध में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपस्थित सभी नशे से पीड़ित व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एएनटीएफ टीम द्वारा साथ ही सभी को नशामुक्ति, साइबर फ्रॉड आदि की जानकारी के संबंध में अपने परिवार एवं रिश्तेदारों को भी जागरूक करने की हिदायत दी गई।
नशा संबंधी मानस पोर्टल हेल्पलाइन नंबर 1933, साइबर क्राइम संबंधी हेल्पलाइन नंबर 1930 एवं अन्य पुलिस हेल्पलाइन नंबर से भी सभी को अवगत कराया गया ।
इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य, एएनटीएफ, नशे पीड़ित व्यक्तिगण एवं रि.आ. सहित करीब 250 व्यक्ति एवं स्टाफ उपस्थित रहे।





