ऐतिहासिक वटवृक्ष तले योग का आठवां दिन: प्राणायाम और ध्यान से मिला स्वस्थ जीवन का संदेश


हरिद्वार,(कमल शर्मा)17 जून।
आर्य समाज नंद विहार द्वारा शहीद स्मारक स्थल स्थित ऐतिहासिक वटवृक्ष के नीचे आयोजित योग शिविर के आठवें दिन बुधवार को उत्साह और अनुशासन के साथ योगाभ्यास किया गया। शिविर में हरिद्वार से पधारी योगाचार्या श्रीमती सोनिका विश्वकर्मा एवं योगाचार्य श्री राम कुमार ने उपस्थित साधकों को विभिन्न योगासन, व्यायाम, प्राणायाम, ध्यान तथा स्वस्थ जीवनशैली से जुड़े महत्वपूर्ण अभ्यास कराए।
योगाचार्यों ने कहा कि नियमित योग और प्राणायाम न केवल शरीर को निरोगी बनाते हैं, बल्कि मानसिक तनाव को दूर कर व्यक्ति को सकारात्मक ऊर्जा भी प्रदान करते हैं। उन्होंने सभी को दैनिक जीवन में योग को अपनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर बोलते हुए आर्य हरपाल सैनी ने कहा कि एतिहासिक वटवृक्ष की छांव में चल रहा यह योग शिविर क्षेत्रवासियों के लिए स्वास्थ्य, अनुशासन और भारतीय संस्कृति से जुड़ने का सशक्त माध्यम बनता जा रहा है।

इस अवसर पर आर्य समाज नंद विहार के प्रधान आर्य हरपाल सिंह सैनी, शहीद भगत सिंह आदर्श युवा मंच के अध्यक्ष नीरज सैनी, अंकित, चारू, श्रेया, सविता, सृष्टि सैनी, ललिता, प्रमोद धीमान, लक्ष्मी चंद, सुभाष सैनी, प्रणव, शारदा, संगीता, अदिति, नीतू, गुड़िया, वैदिका, सोनिया गौतम, बबीता, प्रिया, निशा, यशपाल सैनी, संजय त्यागी, नीरज चौहान, दिवेश सहित अनेक महिला एवं पुरुष साधकों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास में भाग लिया।
प्रतिभागियों ने योग को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *