हरिद्वार(कमल शर्मा), दिनांक 08 जून 2026
आज दिनांक 08/06/2026 को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारी श्री आयुष अग्रवाल द्वारा 40वीं वाहिनी पीएसी, हरिद्वार के सेनानायक पद का कार्यभार ग्रहण किया गया।
कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत सेनानायक महोदय ने वाहिनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया तथा वाहिनी की कार्यप्रणाली एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर उन्होंने सभी कार्मिकों को अनुशासन, समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।
सेनानायक महोदय ने कहा कि वाहिनी की उत्कृष्ट परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए प्रशिक्षण, सुरक्षा एवं प्रशासनिक कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर वाहिनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सेनानायक महोदय का स्वागत किया गया तथा उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की गईं l
(IPS) अधिकारी श्री आयुष अग्रवाल ने ग्रहण किया 40वीं वाहिनी पीएसी, हरिद्वार के सेनानायक पद का कार्यभार




