हरित हरिद्वार मुहिम को सार्थक करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सिडकुल क्षेत्र में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रुद्राक्ष का पौध किया रोपित

पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सभी जनपदवासियों से की वृक्ष लगाने की अपील

हरिद्वार जनपद को हरा भरा करने के लिए गिवमीट्रीज़ ट्रस्ट एवं इंडो एशियन कंपनी के सहयोग से तैयार किया गया लीग्रैंड बायोडायवर्सिटी पार्क में

हरिद्वार 05 जून 2026

   हरित हरिद्वार मुहिम को सफल बनाने के लिए विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने लीग्रैंड बायोडायवर्सिटी पार्क सिडकुल में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसमें मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ने 

रुद्राक्ष का पौध रोपित किया।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए, जनपद वासियों से अपील की है कि हरित हरिद्वार मुहिम से जनपद को हरा भरा करने एवं पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सभी को पौधा रोपित करते हुए,उसकी सुरक्षा की भी जिम्मेदारी जरूरी है,जिससे कि जनपद हरिद्वार को हरा भरा जनपद बनाया जा सके।उन्होंने यह भी कहा कि विकास कार्यों के लिए जो भी पेड़ो का कटान किया जाता है,इसके लिए यह जरूरी है कि उससे अधिक पेड़ों को रोपित किया जाए तथा उनकी सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाए जिससे कि पर्यावरण को संरक्षित किया जा सकें।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सिडकुल द्वारा पार्क तैयार करने के लिए गिवमीट्रीज़ ट्रस्ट एवं इंडो एशियन कंपनी के जमीन उपलब्ध कराई गई,जिसमें इंडो एशियन कंपनी के द्वारा सीएसआर के माध्यम से लीग्रैंड बायोडायवर्सिटी पार्क तैयार किया गया,जिसमें लगभग 9 हजार पौधे रोपित किए गए है।
उन्होंने जनपद हरिद्वार को हरा भरा करने के लिए विभिन्न कंपनियों एवं संस्थाओं से अपेक्षा की है कि हरिद्वार क्षेत्रांतर्गत जहाँ भी खाली भूमि है,ऐसे स्थानों को डेवलप करते हुए वृक्षारोपण की अपील की गई है,जिससे कि जनपद को हरा भरा किया जा सके।
इस अवसर पर आर एम सिडकुल कमल किशोर फर्त्याल ने अवगत कराया है कि सिडकुल द्वारा पार्क डेवलप करने के लिए गिवमीट्रीज़ ट्रस्ट एवं इंडो एशियन कंपनी को 450 एक्कड़ भूमि उपलब्ध कराई गई है,जिसमें सीएसआर के माध्यम से लीग्रैंड बायोडायवर्सिटी पार्क डेवलप किया गया है,जिसमें वन विभाग के सहयोग से 9 हजार से अधिक वृक्ष रोपित किए जा चुके है तथा आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रजातियों के 300 से अधिक पौधे रोपित किए गए।
इस अवसर पर गिवमीट्रीज़ ट्रस्ट के प्रोजेक्ट हेड जगदीप ठाकुर ने अवगत कराया है कि यह ट्रस्ट 51 सालों से वृक्षारोपण का कार्य की रही है तथा सिडकुल क्षेत्र ने इंडो एशियन कंपनी के सहयोग से पार्क तैयार किया गया है,जो आगामी तीन वर्षों तक इस पार्क की देखभाल की जिम्मेदारी होगी।
इस दौरान सहायक आयुक्त श्रम प्रशांत कुमार,परियोजना निर्देशक नलिनीत घिल्डियाल,एसडीओ वन विभाग पूनम कैंथोला,इंडोएशियन कंपनी जीएम सरनजीत सिंह,एलजा इंटरनेशनल कंपनी एम डी अश्वनी कपूर,यू के मेटल चेयरमैन राजेन कटोरे,प्लांट हेड ए के वर्मा, एकम्स जी एम (एच आर)के डी शर्मा,इंडोएशियन कंपनी एच आर प्रवेश पवार,एच पी नौटियाल सहित विभिन्न कंपनियों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *