संगठन विरोधी गतिविधियों के आरोप में जिला अध्यक्ष नरेश गुप्ता निष्कासित।

हरिद्वार। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) [NUJ(I)] के प्रदेश अध्यक्ष सुनील दत्त पांडे ने संगठनात्मक कार्रवाई करते हुए हरिद्वार जिला अध्यक्ष नरेश गुप्ता को संगठन विरोधी कार्यों एवं संदिग्ध गतिविधियों के आरोप में आजीवन निष्कासित कर दिया है।
जारी आदेश में कहा गया है कि संगठन के हितों के प्रतिकूल गतिविधियों को देखते हुए यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। साथ ही संगठन के कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए विकास झा को हरिद्वार इकाई का कार्यवाहक जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
प्रदेश अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से संगठन की एकता एवं अनुशासन बनाए रखने की अपील की है। ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *