लालढांग।पीली पड़ाव ग्राम पंचायत में बंदोबस्त प्रक्रिया निरस्त किए जाने की मांग को लेकर पंचायत भवन में चल रहा किसानों का धरना शुकवार से आमरण अनशन में बदल गया।पीली पड़ाव ग्राम पंचायत में 22 मार्च2026 से चकबंदी विभाग द्वारा गांव में बंदोबस्त प्रकिया शुरू कर दी गई थी।तभी गांव के किसानों द्वारा बंदोबस्त प्रकिया को निरस्त किए जाने की मांग करते आ रहे थे।शासन प्रशासन द्वारा किसानों के हित में कोई सकारात्मक कार्यवाही नहीं हो पाई।किसानों ने बंदोबस्त प्रकिया को निरस्त किए जाने की मांग को लेकर 15 मई से धरना शुरू कर दिया गया ।शासन प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही न होने पर किसानों ने शुक्रवार से आमरण अनशन शुरू कर दिया गया है।आमरण अनशन पर बैठने वाले किसान राहुल सिंह को किसानों ने माल्यार्पण कर बैठाया।ग्राम प्रधान शशिपाल सिंह झंडवाल ने बताया कि शुक्रवार से आमरण अनशन शुरू हो गया है शुकवार को राहुल सिंह आमरण अनशन पर बैठे।प्रत्येक दिन एक एक कर किसान आमरण अनशन पर बैठते रहेंगे।किसानों में प्रमुख रूप से मनीष कुमार, मनोज उप्रेती, देवेंद्र कुमार, रमेश चंद्र, मलखान सिंह, जगमोहन लाल,मुख्तियार सिंह, अंकुर एवं शीशराम सिंह आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट:गीता जोशी




