देहरादून(कमल शर्मा)India News द्वारा देहरादून स्थित हयात होटल में आयोजित भव्य कॉन्क्लेव एवं सम्मान समारोह का गरिमामयी समापन हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए श्री हरिदर्शन सेवा समिति ट्रस्ट, हरिद्वार के संस्थापक श्री के.के. अग्रवाल ‘बापू जी’ को उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami द्वारा प्रतिष्ठित “रजत कमल सम्मान” से सम्मानित किया गया।
समारोह में मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने कहा कि समाज सेवा और धर्म के माध्यम से मानवता की सेवा करने वाले लोग समाज के लिए प्रेरणास्रोत होते हैं। उन्होंने कहा कि श्री के.के. अग्रवाल ‘बापू जी’ वर्षों से सेवा, संस्कार और धार्मिक जागरण के क्षेत्र में निस्वार्थ भाव से कार्य कर रहे हैं, जो अत्यंत सराहनीय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे लोगों के प्रयासों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ती है।
सम्मान प्राप्त करने के पश्चात श्री के.के. अग्रवाल ‘बापू जी’ ने मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami, India News तथा कार्यक्रम आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि श्री हरिदर्शन सेवा समिति ट्रस्ट से जुड़े प्रत्येक सेवाभावी कार्यकर्ता और श्रद्धालु का सम्मान है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट सदैव समाज सेवा, धार्मिक जागरण एवं मानव कल्याण के कार्यों में समर्पित भाव से कार्य करता रहेगा।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर उपस्थित गणमान्य अतिथियों, समाजसेवियों एवं श्रद्धालुओं ने श्री के.के. अग्रवाल ‘बापू जी’ को शुभकामनाएं देते हुए उनके सामाजिक एवं धार्मिक योगदान की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
सेवा, संस्कार और समर्पण को मिला सम्मान : मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने के.के. अग्रवाल ‘बापू जी’ को प्रदान किया “रजत कमल सम्मान”




