हरिद्वार।(कमल शर्मा) Indian Railway Catering and Tourism Corporation द्वारा श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के लिए भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के माध्यम से 7 ज्योतिर्लिंग एवं दक्षिण भारत यात्रा का विशेष धार्मिक टूर पैकेज संचालित किया जा रहा है। यह यात्रा योग नगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से प्रारंभ होगी, जिसमें हरिद्वार सहित उत्तर भारत के विभिन्न स्टेशनों से यात्री इस आध्यात्मिक यात्रा का लाभ उठा सकेंगे।आईआरसीटीसी, भारत सरकार के रेल मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत एक केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है, जो भारतीय रेलवे की पर्यटन एवं आतिथ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए लगातार अभिनव प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में धार्मिक पर्यटन को प्रोत्साहित करने हेतु भारत गौरव पर्यटक ट्रेन के जरिए श्रद्धालुओं को देश के प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे।पहले विशेष टूर पैकेज में श्रद्धालु उज्जैन स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर, भेंट द्वारिका, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, नासिक के त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, पंचवटी, कालाराम मंदिर, भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग तथा संभाजीनगर स्थित घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग सहित कई प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन कर सकेंगे। यह यात्रा 12 जून 2026 से 23 जून 2026 तक 11 रात एवं 12 दिनों की होगी।इस यात्रा के लिए योग नगरी ऋषिकेश, हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, कानपुर, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई एवं ललितपुर जंक्शन से यात्री ट्रेन में सवार हो सकेंगे। पैकेज के अंतर्गत स्लीपर क्लास, 3एसी एवं 2एसी श्रेणी की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इकोनॉमी श्रेणी का किराया 24,100 रुपये, स्टैंडर्ड श्रेणी का 40,890 रुपये तथा कम्फर्ट श्रेणी का 54,390 रुपये प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है।इसके अतिरिक्त आईआरसीटीसी द्वारा दक्षिण भारत धार्मिक यात्रा पैकेज भी संचालित किया जा रहा है, जिसमें श्रद्धालुओं को तिरुपति बालाजी मंदिर, रामनाथ स्वामी मंदिर रामेश्वरम, मीनाक्षी मंदिर मदुरै, कन्याकुमारी दर्शन तथा मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे। यह यात्रा 29 जून 2026 से 10 जुलाई 2026 तक आयोजित होगी।दक्षिण भारत यात्रा पैकेज में यात्रियों को 2एसी, 3एसी एवं स्लीपर क्लास यात्रा, नाश्ता, दोपहर एवं रात्रि का शुद्ध शाकाहारी भोजन तथा एसी एवं नॉन एसी बसों से स्थानीय भ्रमण की सुविधा प्रदान की जाएगी। इस पैकेज में एलटीसी एवं ईएमआई की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।आईआरसीटीसी द्वारा इसके अलावा भूटान, सिंगापुर, मलेशिया, नेपाल, बाली, वियतनाम एवं श्रीलंका जैसे विदेशी टूर पैकेजों के साथ-साथ देश के विभिन्न धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के लिए भी विशेष टूर पैकेज संचालित किए जा रहे हैं।बुकिंग “पहले आओ-पहले पाओ” के आधार पर की जाएगी। इच्छुक यात्री irctctourism.com� पर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। अधिक जानकारी एवं बुकिंग हेतु आईआरसीटीसी लखनऊ कार्यालय अथवा मोबाइल नंबर 9236391908, 8287930908, 8287930913, 8595924294, 9717649141, 7302821864 एवं 9415042930 पर संपर्क किया जा सकता है।
आईआरसीटीसी की भारत गौरव ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग और दक्षिण भारत यात्रा का सुनहरा अवसर, हरिद्वार-ऋषिकेश से होगी शुरुआत




