हरिद्वार, (कमल शर्मा)। धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा दशहरा के पावन पर्व पर विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर साधु-संतों और श्रद्धालुओं ने मां गंगा की पूजा-अर्चना कर देश और विश्व के कल्याण की कामना की।
गंगा दशहरा के अवसर पर सदस्य साधु समाज नामदेव मुनि ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए मां गंगा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मां गंगा केवल एक नदी नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, आस्था और सनातन परंपरा की जीवनधारा हैं। गंगा का अवतरण मानव कल्याण और पापों के नाश के लिए हुआ था। उन्होंने बताया कि गंगा स्नान, दान-पुण्य और मां गंगा की आराधना से व्यक्ति को आध्यात्मिक शांति एवं पुण्य की प्राप्ति होती है।
नामदेव मुनि ने कहा कि गंगा दशहरा का पर्व हमें मां गंगा की निर्मलता और पवित्रता बनाए रखने का संदेश भी देता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से गंगा को स्वच्छ एवं अविरल बनाए रखने का संकल्प लेने का आह्वान किया l
गंगा दशहरा पर नामदेव मुनि का संदेश: “मां गंगा केवल नदी नहीं, सनातन संस्कृति की जीवनधारा हैं”




