कोतवाली रुड़की
अपहृता को पूर्व में किया गया बरामद
दिनांक 17.4.2026 को वादी मुकदमा द्वारा कोतवाली रुड़की पर तहरीर देकर सूचना दी कि आरोपित आजम पुत्र मुमताज निवासी हरोड़ थाना गागलहेड़ी जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश के द्वारा वादी की नाबालिक बहन को बहला फुसलाकर ले गया है,जिसके आधार पर कोतवाली रुड़की पर मुकदमा अपराध संख्या 149/26 में अभियोग अधिनियम पंजीकृत कराया गया।
जिसकी विवेचना उपनिरी0 अंशु चौधरी के सुपुर्द की गई प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की के द्वारा नाबालिक की बरामदगी आरोपित की गिरफ्तारी के लिए प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई ।
पुलिस टीम के द्वारा अपहृता को दिनांक 18-4-2026 को बरामद कर लिया गया था ।
आज दिनांक 5.05.2026 को आरोपित आजम पुत्र मुमताज निवासी अरोड़ा थाना गागलहेड़ी जिला सहारनपुर के द्वारा अपने परिजनों के साथ थाने पर उपस्थित आया आरोपित को नियमानुसार पुलिस टीम के द्वारा हिरासत में लिया गया।
नाम पता आरोपित
आजम पुत्र मुमताज निवासी हरोड़ थाना गागलहेड़ी जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश।
पुलिस टीम
1.उप निरीक्षक अंशु चौधरी
2.कांस्टेबल लाइक अहमद
3.महिला कांस्टेबल स्वीटी



