40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार में फायर स्टेशन मायापुर की मॉकड्रिल, प्रशिक्षुओं को सिखाए अग्निशमन के गुर 🚒🔥


हरिद्वार। फायर स्टेशन मायापुर द्वारा मंगलवार को 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार स्थित एटीसी परिसर में एक प्रभावी मॉकड्रिल एवं अग्निशमन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षुओं को आगजनी की घटनाओं से निपटने एवं राहत-बचाव कार्यों के प्रति जागरूक करना रहा।
इस दौरान LFM जयवीर सिंह, DVR विपिन तोमर एवं FW मनीषा ने प्रशिक्षुओं को अग्निशमन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। फायर यूनिट की टीम ने प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के उपयोग, उनकी कार्यप्रणाली तथा आपातकालीन परिस्थितियों में तत्काल प्रतिक्रिया देने के तरीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया।
मॉकड्रिल के माध्यम से प्रशिक्षुओं को बताया गया कि आग लगने की स्थिति में किस प्रकार संयम एवं सतर्कता के साथ राहत एवं बचाव कार्य किए जाते हैं। फायर कर्मियों ने विभिन्न अग्निशमन उपकरणों का प्रदर्शन कर उनके सही प्रयोग की जानकारी भी दी।
प्रशिक्षुओं ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अग्नि सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण भविष्य में किसी भी आपदा की स्थिति में जनहानि को कम करने में अत्यंत सहायक सिद्ध होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *