हरिद्वार। शिव शक्ति धाम की परमाध्यक्ष साध्वी अंजना देवानंद गिरी का भव्य पट्टाभिषेक समारोह गुरुवार को संत समाज की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित किया जाएगा। इस ऐतिहासिक अवसर पर उन्हें निरंजनी अखाड़ा का महामंडलेश्वर नियुक्त किया जाएगा।अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि यह समारोह अखाड़े के पंच परमेश्वर के सानिध्य में सम्पन्न होगा, जिसमें देशभर से संत-महापुरुष भाग लेंगे।समारोह में स्वामी कैलाशानंद गिरी, श्रीमहंत रविंद्रपुरी, स्वामी बालकानंद गिरी और स्वामी वैराग्यानंद महाराज सहित सभी तेरह अखाड़ों के संत महापुरुष उपस्थित रहेंगे। वे विधि-विधान के साथ तिलक और चादर अर्पित कर साध्वी अंजना देवानंद गिरी का महामंडलेश्वर पद पर अभिषेक करेंगे।श्रीमहंत रामरतन गिरी महाराज ने बताया कि इस महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन में कई राजनेता और गणमान्य व्यक्ति भी शामिल होंगे। उन्होंने श्रद्धालु भक्तों से बड़ी संख्या में पहुंचकर इस दिव्य क्षण के साक्षी बनने की अपील की।इस अवसर पर साध्वी अंजना देवानंद गिरी ने कहा कि निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर के रूप में संतों की सेवा और मानव कल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाना ही उनके जीवन का प्रमुख उद्देश्य रहेगा।
हरिद्वार में भव्य आध्यात्मिक महाकुंभ: साध्वी अंजना देवानंद गिरी बनेंगी निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर



