“ग्रामीण युवाओं के लिए वैश्विक अवसर: CARY PACT के प्रयासों से रोजगार का नया अध्याय”-प्रियव्रत


बहादराबाद क्षेत्र में आयोजित एक प्रेरणादायक सम्मेलन में CARY PACT – Shaping the Future of Decentralised Computing द्वारा 29 अप्रैल 2026 को आयोजित इस नवाचार और विचारों से भरी संध्या का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया गया ग्रामीण युवाओं के उज्ज्वल भविष्य को लेकर किए जा रहे प्रयासों को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में बताया गया कि कंपनी ग्रामीण क्षेत्रों के सक्षम युवाओं को एक छोटे से निवेश के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य कर रही है। विशेष रूप से थाईलैंड और बैंकॉक जैसे देशों में रोजगार दिलाने के प्रयासों को एक बड़ी पहल के रूप में प्रस्तुत किया गया l कंपनी के प्रतिनिधियों ने आश्वासन दिया कि इस पहल के माध्यम से जुड़ने वाले लोगों का भविष्य सुरक्षित और सुनिश्चित बनाने के लिए हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल रोजगार उपलब्ध कराना है, बल्कि ग्रामीण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाकर उनके जीवन स्तर को ऊंचा उठाना भी है।
इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख बहादराबाद श्री प्रियव्रत जी को उनके सराहनीय सामाजिक कार्यों के लिए कंपनी द्वारा सम्मानित किया गया।
पूर्व ब्लाक प्रमुख श्री प्रियव्रत ने अपने संबोधन में कहा, “आज के समय में ग्रामीण युवाओं को सही दिशा और अवसर मिलना बेहद आवश्यक है। CARY PACT द्वारा जो पहल की जा रही है, वह निश्चित रूप से युवाओं के भविष्य को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का कार्य करेगी। यदि इस तरह के प्रयास ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ आगे बढ़ते हैं, तो ग्रामीण क्षेत्र के हजारों युवाओं का जीवन बदल सकता है।”
कार्यक्रम में श्री नवल किशोर जी, श्री अभी शर्मा जी, मैडम तृषा जी, चिरंजीव सहगल जी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे और सभी ने इस पहल की सराहना की जहां रोजगार और तकनीकी विकास से जुड़े नए आयामों पर चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *