भक्तिरस में सराबोर हुआ हरिद्वार: संगीतमय श्री राम कथा महोत्सव का हुआ भव्य समापन 🎶

🎶 हरिद्वार की पावन भूमि पर आयोजित सप्तदिवसीय संगीतमय श्री राम कथा महोत्सव का 25 अप्रैल 2026 को भव्य एवं भावपूर्ण समापन हो गया। “केदारनाथाय कैलाश शिखरस्थितम, गंगाधराय शम्भवे भक्तानां शुभदायकम्” की मंगलमयी ध्वनि के साथ प्रारंभ हुआ यह महोत्सव पूरे सप्ताह श्रद्धा, भक्ति और संगीत के रंग में रंगा रहा।
कथा व्यास पूज्य आचार्य श्री लखन जी महाराज (चित्रकूट) ने अपनी मधुर वाणी से श्रीराम कथा का ऐसा अमृत प्रवाह किया कि श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कथा के विभिन्न प्रसंगों—राम जन्म, वनवास, सीता हरण और राम-रावण युद्ध—का जीवंत वर्णन सुनकर श्रद्धालु भक्ति में डूब गए।
समापन दिवस पर विशेष हवन, पूजन एवं भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम स्थल श्री रामकुमार सेवा सदन, भीम गौड़ा, हरिद्वार में पूरे सप्ताह भक्ति का अनुपम वातावरण बना रहा।
आयोजक श्री शिवचरणानुरागी, श्रीमती माया पाण्डेय एवं श्री एन. के. पाण्डेय जी ने सभी श्रद्धालुओं, सहयोगियों एवं सेवाभावी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में धर्म, संस्कृति और एकता को सुदृढ़ करते हैं।
इस अवसर पर पं. रमाकान्त शुक्ला जी सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।
✨ समापन के साथ ही श्रद्धालुओं के हृदय में राम भक्ति की अमिट छाप छोड़ते हुए यह महोत्सव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। ✨

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *